फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Agents will not be able to provide of job in the Gulf country

एजेंट अब नौकरी के लिए नहीं भेज पाएंगे खाड़ी देश, सरकार ने लिया फैसला

Thu, 03 Dec 2015 09:40 AM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 09:40 AM IST
विज्ञापन
Agents will not be able to provide of job in the Gulf country

खाड़ी देशों में घरेलू कामकाज के लिए ले जाई गई महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही अपराध की घटनाओं का केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया है। अब घरेलू कामकाज के लिए निजी रिक्रूटमेंट एजेंट किसी को खाड़ी देशों में नहीं भेज पाएंगे।

विज्ञापन


लोकसभा में खाड़ी देशों में बढ़ती शोषण की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि अब ऐसे कामों के लिए लोग सरकारी एजेंसियों के माध्यम से ही खाड़ी देश जा पाएंगे।
विज्ञापन


इस दौरान विदेश मंत्री ने सऊदी अरब में अपराध और शोषण के शिकार पीड़ितों को संबंधित कंपनी से अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल करने की अनिवार्यता पर भी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार इसमें बदलाव के लिए सऊदी सरकार से नया समझौता पत्र तैयार करने पर बातचीत कर रही है। खाड़ी देशों में इस वर्ष अक्तूबर के महीने में ही शोषण की 7429 घटनाएं हुईं। इनमें अकेले सऊदी अरब में 2472 तो कुवैत में 3236 घटनाएं हुई हैं।

केंद्र सरकार ने लिया फैसला

Agents will not be able to provide of job in the Gulf country

विदेश मंत्री ने कहा कि रिक्रूटमेंट एजेंट के जरिए खासतौर पर महिलाओं और बच्चों की तस्करी की कई शिकायतें मिली हैं। सरकार कोशिश कर रही है कि ऐसे एजेंटों के जरिए मेड के तौर पर खाड़ी देशों में महिलाओं और बच्चों को भेजे जाने को मानव तस्करी की परिभाषा में शामिल किया जाए।

उन्होंने कहा कि एकबारगी इस पर भी विचार किया गया कि क्यों न खाड़ी देशों में घरेलू कामकाज के लिए महिलाओं और बच्चों को भेजे जाने पर प्रतिबंध लगा दिया जाए, मगर इस पर सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद फैसला किया गया कि अब निजी रिक्रूटमेंट एजेंट को घरेलू कामकाज के लिए किसी को बाहर भेजे जाने का अधिकार नहीं होगा।

यह अधिकार अब सिर्फ सरकारी एजेंसियों को ही होगा। विदेश मंत्री ने इस दौरान खाड़ी देशों के दूतावासों की स्थिति में सुधार लाने की भी घोषणा की।

पीड़ित महिला के लिए पीएम मोदी ने मांगा न्याय

Agents will not be able to provide of job in the Gulf country

सऊदी अरब में तमिलनाडु की महिला कस्तूरी मणिरत्नम की नियोक्ता द्वारा हाथ काटे जाने की घटना पर सुषमा ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि खुद प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूयार्क में सऊदी नरेश से मणिरत्नम के लिए न्याय मांगा है।

उन्होंने कहा कि महिला के साथ मारपीट और हाथ काटे जाने की घटना को भारत ने बेहद गंभीरता से लिया है, मगर दुख की बात यह है कि सऊदी अरब ने कहा है कि महिला खुद ही छत से कूद गई थी। उन्होंने बताया कि फिलहाल कस्तूरी भारत में है और सरकार उसके लिए न्याय की लड़ाई जारी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed