{"_id":"d3de4982-bebb-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"age-of-manmohan-singh-become-74-to-82-years-old-in-six-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 साल में 74 से 82 साल हो गई प्रधानमंत्री की उम्र","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
6 साल में 74 से 82 साल हो गई प्रधानमंत्री की उम्र
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 17 May 2013 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा के लिए दाखिल किए गए नामांकन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जो विवरण दिया है उसके मुताबिक छह साल में उनकी उम्र 74 साल से बढ़कर 82 साल हो गई है।
विज्ञापन
अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक पीएम के द्वारा नामांकन के लिए 10 मई 2013 को साइन किए गए एफिडेविट के अनुसार उनकी उम्र 82 साल होती है।
विज्ञापन
वहीं, पिछली बार 7 मई 2007 को भरे गए नामांकन में दी गई जानकारी के मुताबिक उस समय उनकी उम्र 74 साल थी। इस तरह पीएम की उम्र इस समय लगभग 80 साल होनी चाहिए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने बुधवार को राज्यसभा में अपने पांचवें कार्यकाल के लिए असम से नामांकन पत्र भरा था।
सरकारी वेबसाइट के मुताबिक भी गलत
सरकारी वेबसाइट pmindia.nic.in पर पीएम के प्रोफाइल में उनकी जन्म तिथि 26 सितंबर 1932 बताई गई है।
इस संबंध में असम विधानसभा सचिव गौरांग प्रसाद दास का कहना है कि हम 21 मई को दस्तावेजों की जांच करेंगे और नियमों के अनुसार कदम उठायेंगे।
नहीं पड़ेगा चुनाव पर असर
असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत का कहना है उम्र में गड़बड़ी जांच का विषय हो सकता है पर इसका पीएम के राज्यसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि यह घटना प्रधानमंत्री या उनका फॉर्म भरने वाले की लापरवाही को दर्शाता है।
वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता नेकीबुर जमान का कहना है कि उम्र में गड़बड़ी होना पीपल रिप्रेजेन्टेंशन एक्ट की भावना के प्रतिकूल है। नियमों के अनुसार नामांकन करने वाला कोई भी व्यक्ति अपने विषय में गलत जानकारी नहीं दे सकता।