फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   against delhi gangrape angry protests

शीला के घर के बाहर स्टूडेंट्स का प्रदर्शन, लाठी चार्ज

Wed, 19 Dec 2012 01:30 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 19 Dec 2012 01:30 PM IST
विज्ञापन
against delhi gangrape angry protests

दिल्ली में चलती बस में छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद स्टूडेंट्स का गुस्सा भड़क उठा है। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के घर के बाहर आज छात्र संगठन आइसा के नेतृत्व में सैकडों स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


स्टूडेंट्स की उग्र भीड़ को रोकने पुलिस को लाछी चार्ज करना पड़ा। पुलिस ने स्टूडेंट्स पर वाटर कैनन की बौछार भी की। प्रदर्शनकारी छात्र गैंगरेप मामले में मुख्यमंत्री की जवाबदेही की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


छात्रों का कहना था कि शीला दीक्षित 14 वर्ष से दिल्ली की मुख्यमंत्री है लेकिन ये अब तक महिलाओं की सुरक्षा की इंतजाम नहीं कर पाई।

वहीं, गैंगरेप के खिलाफ आज संसद भवन परिसर में महिला सांसदों ने भी प्रदर्शन किया। सांसदों ने गैंगरेप के खिलाफ कड़ा कानून बनाने की मांग की। गैंगरेप के खिलाफ आईटीओ और जंतर-मंतर पर कई सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया मांग की बजाय कार्रवाई करे

भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने सरकार और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को मांग करने के बजाय कार्रवाई करनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि दरिंदों को दिल्ल्री पुलिस का भय नहीं रह गया है। सुषमा ने कहा कि इस मामले में गृहमंत्रालय की सीधी जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि गैंगरेप के आरोपियों को 30 दिन के अंदर सजा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed