फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   again rise issue of afzal guru's hanging

फिर गरमाया अफजल गुरु की फांसी का मुद्दा

Tue, 22 Apr 2014 05:47 PM IST
Updated Tue, 22 Apr 2014 05:47 PM IST
विज्ञापन
again rise issue of afzal guru's hanging

कश्मीर की तीन सीटों पर वोट की फसल काटने के लिए भावनाओं को सहलाने की सियासत तेज है। महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याएं चुनावी मुद्दों में जगह नहीं बना पा रही है।

विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की मुहिम में हर मुद्दे में मोदी समर्थन और विरोध का तड़का जरूर लगा होता है। कश्मीर की स्वायत्तता, समस्या के स्थायी समाधान और पाकिस्तान के साथ रिश्ते अहम मुद्दों में शुमार हैं।
विज्ञापन


संसद पर हमले के आरोपी अफजल गुरू को फांसी का मुद्दा भी चुनावी जंग में नए सिरे से उठाया जा रहा है।

शुरु हुआ एक-दूसरे पर आरोप का दौर

again rise issue of afzal guru's hanging

पहले पीडीपी सुप्रीमो मुफ्ती मोहम्मद ने यह कहकर नेशनल कांफ्रेंस को घेरा कि अगर वह मुख्यमंत्री होते तो अफजल गुरू को फांसी नहीं होने देते और उसकी मिलीभगत से ही अफजल को फांसी हुई।

जबकि नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख और केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला ने इस मुद्दे में भाजपा को घसीटते हुए कहा कि फांसी के लिए तत्कालीन गृह सचिव आरके सिंह ने व्यूह रचना की और कश्मीर के केंद्रीय मंत्रियों को भनक तक नहीं लगने दी।

याद रहे कि अब सिंह भाजपा में शामिल हो चुके हैं और बिहार के आरा से चुनाव लड़ रहे हैं।

तल्ख हो रही जुबानी जंग

again rise issue of afzal guru's hanging

उधर, पीपुल्स कांफ्रेंस के चेयरमैन सज्जाद गनी लोन ने मुफ्ती को यह कहते हुए घेरा कि उनके मुख्यमंत्री रहते हुए जेकेएलएफ के संस्थापक मकबूल भट को फांसी दी गई थी।

श्रीनगर, अनंतनाग और बारमूला सीटों पर मुख्य भिड़ंत नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी में ही हो रही है। लिहाजा दोनों परंपरागत प्रतिद्वंद्वियों के बीच जुबानी जंग तल्ख हो रही है।

अनंतनाग में 24 अप्रैल, श्रीनगर में 30 अप्रैल और बारमूला में 7 मई को मतदान होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed