{"_id":"8dbe54c0-5beb-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"again-firing-on-loc-ban-on-indo-pak-bus-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलओसी पर फिर फायरिंग, बस सेवा पर पाबंदी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एलओसी पर फिर फायरिंग, बस सेवा पर पाबंदी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 11 Jan 2013 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जवानों पर पाकिस्तानी सेना की बर्बरता के बाद दोनों मुल्कों के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा है। तनाव का असर दोनों देशों के बीच कारोबार और रिश्तों पर भी पड़ा है। पाकिस्तान ने पुंछ के रास्ते व्यापार और ट्रैफिक पर रोक लगा दी है। पुंछ सीमा में चकना-दा-बाग से कारोबार के रास्ते बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) और जम्मू-कश्मीर के बीच 'पैगाम-ए-अमन' बस सेवा पर शुक्रवार को रोक लगा दी गई। हालांकि पाकिस्तान ने बस सेवा रोके जाने के कारणों के बारे में कुछ नहीं बताया है।
विज्ञापन
इधर भारतीय अधिकारियों ने दावा किया है कि शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तानी सेना की फायरिंग के जवाब में भारतीय फौज ने भी गोलीबारी की।
विज्ञापन
सीमा पर तनाव और लगातार हो रही फायरिंग को देखते पाकिस्तान ने इसलामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त शरत सभरवाल को विदेश मंत्रालय में बुलाकर लिखित में विरोध जताया। सभरवाल ने फायरिंग के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को पुंछ में एलओसी ट्रेड सेंटर और अटारी-वाघा सड़क से जाने वाले भारतीय ट्रकों के लिए गेट ही नहीं खोले। पुंछ में टमाटर आदि लेकर पीओके जा रहे करीब 65 ट्रक अटक गए हैं तो वाघा बॉर्डर पर भी बड़ी संख्या में ट्रक खड़े हैं।