{"_id":"1899beb6-74da-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"afzal-wrote-last-letter-to-her-wife-tabssum","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाते-जाते तबस्सुम के नाम खत छोड़ गया अफजल ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जाते-जाते तबस्सुम के नाम खत छोड़ गया अफजल
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2013 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद हमले के मास्टर माइंड अफजल गुरू ने अंतिम समय में भले ही परिवार से फोन पर बात करने से इंकार कर दिया हो, लेकिन जाते-जाते पत्नी तब्बसुम के नाम पत्र छोड़ गया।
विज्ञापन
आमतौर पर जेल से भेजी जाने वाली सभी चिठ्ठियों की बाकायदा स्क्रीनिंग होती है, लेकिन उसका अंतिम पत्र उसकी पत्नी के नाम श्रीनगर पोस्ट कर दिया गया है। अफजल ने यह पत्र फांसी पर चढ़ने से पहले लिखा था और उसे तिहाड़ जेल प्रशासन को सौंप दिया था।
विज्ञापन
उर्दू में लिखे इस पत्र में अफजल ने फांसी होने से एक दिन पहले पत्नी से न मिलने पाने का दर्द भी बयां किया है। पत्र में यह भी लिखा है, ‘मैं जहां को छोड़ कर जा रहा हूं, इस सदमे से तुम उबरने की कोशिश करना।’
विज्ञापन
तिहाड़ जेल के एक अधिकारी ने बताया कि अफजल ने यह पत्र एक पेज में लिखा है। जेल प्रशासन ने अफजल के पत्र को पूरी तरह से गोपनीय रखा। इस बारे में तिहाड़ जेल के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा कुछ चुनिंदा अधिकारियों को ही जानकारी है।
तिहाड़ जेल की महानिदेशक विमला मेहरा ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि अफजल ने अपना आखिरी पत्र पत्नी तब्बसुम के नाम लिखा है। शनिवार को यह पत्र पत्नी के पते पर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में स्पीड पोस्ट से भेजा गया पत्र उसकी पत्नी को मिल जाएगा।