फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   afzal's accessories will be given to family says tihar administration

तिहाड़ प्रशासन परिजनों को सौंपेगा अफजल का सामान

Tue, 12 Feb 2013 09:01 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 12 Feb 2013 09:01 AM IST
विज्ञापन
afzal's accessories will be given to family says tihar administration

तिहाड़ जेल में फांसी पर लटकाए गए अफजल का शव भले ही परिवार को नहीं सौंपा गया, लेकिन उसका सामान लौटाया जाएगा। तिहाड़ प्रशासन ने ऐसे सामान की सूची तैयार कर ली गई है। अफजल की पत्नी या किसी परिजन के आने पर उसे सौंपा जाएगा।

विज्ञापन


तिहाड़ जेल नंबर तीन स्थित हाई सिक्यूरिटी वार्ड में अफजल की किताबें, घड़ी, चश्मा और बिस्तर सहित रोजाना इस्तेमाल में आने वाली अनेक चीजें संभाल कर रखी गई हैं। उसकी किताबों को मिलाकर सूची में तीन दर्जन के करीब सामान हैं। हालांकि अफजल की पत्नी या किसी अन्य परिजन ने अभी तक इसके लिए कोई मांग नहीं की है।
विज्ञापन


तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने बताया कि जेल प्रशासन ने अफजल के सभी सामानों की सूची तैयार कर ली है। प्रशासन ने अभी इस बात का निर्णय नहीं लिया है कि सामान किसे दिया जाए, लेकिन एक-दो दिन में निर्णय हो जाएगा कि अफजल की पत्नी, परिजन अथवा वकील को ये चीजें लौटाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सजायाफ्ता कैदियों को रोजमर्रा की कई चीजें जेल प्रशासन की ओर से मुहैया कराई जाती हैं। ऐसे में कई चीजें तिहाड़ प्रशासन की हैं। तिहाड़ के सूत्रों की मानें तो संसद हमले के दोषी अफजल की किताबें उसके वार्ड में जस की तस पड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed