फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   afzal guru get martyr status by students in amu

अफजल गुरु को एएमयू में मिला शहीद का दर्जा

Tue, 12 Feb 2013 04:13 PM IST
अलीगढ़/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
अलीगढ़/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 12 Feb 2013 04:13 PM IST
विज्ञापन
afzal guru get martyr status by students in amu

संसद पर हमले के मास्टर माइंइ अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के बाद अलीगढ़ मुसलिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में छात्रों ने शहीद का दर्जा दिया है। अफजल की फांसी के बाद छात्रों ने एएमयू की मौलाना आजाद लाइब्रेरी के बाहर नमाज-ए-जनाजा (गायबाना) पढ़ी और अफजल को शहीद का दर्जा दिया।

विज्ञापन


सोमवार को अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के विरोध में एएमयू में छात्रों ने प्रोटेस्ट मार्च निकाल कर अपना विरोध व्यक्त किया। छात्रों ने बाब-ए-सैयद पर सभा आयोजित कर केंद्र सरकार पर अफजल गुरु की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए कश्मीरी शोध छात्र मो. रऊफ ने कहा कि अफजल गुरु का शव और सामान रियासत-ए-कश्मीर में रह रहे उसके परिवार वालों को सौंपा जाए। कश्मीर में संचार माध्यमों पर लगा प्रतिबंध हटाया जाए। फांसी की सजा पाए अन्य अपराधियों को भी जल्द फांसी दी जाए। मो. रऊफ ने संबोधन में दावा किया कि यह प्रोटेस्ट मार्च केवल कश्मीरी छात्रों का नहीं है, बल्कि एएमयू के छात्रों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व लगभग 11.40 बजे छात्र आर्ट फैकल्टी के बाहर इकट्ठा हुए। यहां से छात्र पोस्टर बैनर हाथ में लेकर कुलपति आवास, स्टाफ क्लब होते हुए बाब-ए-सैयद पर पहुंचे। अपने संबोधन में मो. रऊफ ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि भविष्य में अगर ऐसी कोई घटना हुई तो उसके परिणाम गंभीर होंगे। प्रोटेस्ट मार्च के दौरान पर्चे आदि भी बांटे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed