फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   After tweet to Prabhu, passenger gets diaper

यात्री ने लगाई प्रभु से गुहार, बच्चे का डायपर लेकर पहुंचे रेल अधिकारी

Tue, 12 Jan 2016 03:29 PM IST
Updated Tue, 12 Jan 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
After tweet to Prabhu, passenger gets diaper

अपने यात्रियों की मदद करने की फेहरिस्त में रेलवे के नाम एक और काम जुड़ गया है। इस बार रेलवे ने एक यात्री की ट्वीट पर उसके बच्चे के लिए ट्रेन में ही डायपर की व्यवस्था कराई।

विज्ञापन


दरभंगा-हैदराबाद एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री ने रेल मंत्रालय को ट्वीट कर अपने बच्चे के लिए डायपर की मांग की थी। जिसके बाद रेलवे अधिकारियों ने बोकारो रेलवे स्टेशन पर यात्री को डायपर उपलब्ध करा दिया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर अधिकारी हाथ में डायपर लिए दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक राघव झा नाम के यात्री ने मंत्रालय को ट्वीट कर मदद मांगी। उसने अपने ट्वीट में लिखा, 'सर मैं ट्रेन में सफर कर रहा हूं जिसका नंबर 17006 है। क्या बोकारो या रांची रेलवे स्टेशन पर मेडिकल स्टोर है? मुझे मेरी तीन महीने की बच्ची के लिए नैपकीन की जरूरत है। ट्रेन का नाम दरभंगा-हैदराबाद एक्सप्रेस है। धनबाद से बोकारो की ओर जा रही है यह ट्रेन एक घंटे में बोकारो स्टेशन पहुंचेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

डायपर लेकर पहुंचे अधिकारी

After tweet to Prabhu, passenger gets diaper

राघव के ट्वीट ने इमरजेंसी नंबर की तरह काम किया और मंत्री ने आद्रा रेलवे डिवीजन के डीआरएम अंशुल गुप्ता को निर्देश जारी किए। डीआरएम ने भी मंत्रालय के आदेश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बोकारो रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए। राघव अपनी पत्नी प्रतिभा झा, चार साल की बेटी और एक बच्चे के साथ ट्रेन के बी-2 (एसी थ्री टीयर) कोच में सफर कर रहे थे।

बिलासपुर के एक कंपनी में बतौर असिस्टेंट मैनेजर कार्यरत राघव ने बताया कि जल्दबाजी में वह बच्चे का डायपर लेना भूल गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने मंत्रालय को ट्वीट कर अपनी समस्या से अवगत कराया। मंत्रालय की प्रतिक्रिया काफी 'जबरदस्त' थी और हैरान करने वाली भी। ट्रेन जैसे ही बोकारो रेलवे स्टेशन पर पहुंची एक अधिकारी ने आकर उन्हें डायपर सौंप दी। उन्होंने कहा, 'हम रेल मंत्रालय और मंत्री के शुक्रगुजार हैं।'



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed