फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   after protest oragnisers not go ahead on kiss of love event

विरोध के बाद वापस लिया 'किस ऑफ लव' कार्यक्रम

Mon, 01 Feb 2016 03:19 PM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
after protest oragnisers not go ahead on kiss of love event

कर्नाटक के शिवमोगा में छात्रों के संगठन ने आगामी वैलेंटाइन डे को आयोजित किए जाने वाले अपने 'किस ऑफ लव' कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।

विज्ञापन


छात्र इस कार्यक्रम को महिलाओं और दक्षिणपंथी संगठनों के विरोध में आयोजित करने वाले थे। बीते शनिवार को स्थानीय पुलिस ने भी गोपी सर्किल पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को करने से रोक दिया।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम 14 फरवरी को 6 से 11 बजे तक किया जाने वाला था। पुलिस ने आयोजकों से कहा कि वे इस कार्यक्रम के रद्द होने की घोषणा भी कर दें।

विहिप ने किया विरोध

after protest oragnisers not go ahead on kiss of love event

इस कार्यक्रम को आयोजित करने की घोषणा होने के बाद विश्व हिन्दू परिषद सहित कई संगठनों ने इसका विरोध किया था।

इतना ही नहीं इस कार्यक्रम के संबंध में विहिप के रमेश बाबू ने कहा था कि इस कार्यक्रम के दौरान अगर कुछ गलत होता है तो पुलिस उन्हें किसी भी दशा में जिम्मेदार नहीं ठहरा सकती।

उन्होंने युवाओं से अपील भी की थी कि सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे 'अपारंपरिक और अनैतिक' प्यार के प्रदर्शन में शामिल न हों। मुसीबत की आशंका को भापते हुए आयोजकों ने कहा कि वे इस कार्यक्रम को नहीं आयोजित करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed