फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   After Modi's Rs 50 cr barb, Tharoor says his wife

'मेरी पत्नी अनमोल, मोदी क्या जानें प्रेम के बारे में'

Tue, 30 Oct 2012 10:29 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 Oct 2012 10:29 PM IST
विज्ञापन
After Modi's Rs 50 cr barb, Tharoor says his wife
मानव संसाधन राज्य मंत्री बनने के 48 घंटे के भीतर ही शशि थरूर का सामना एक बार फिर ‘मोदी’ से हो गया। लेकिन ये आईपीएल वाले ललित मोदी नहीं थे। सामने खड़े थे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी। विवाद का मुद्दा भी यहां क्रिकेट न होकर थरूर की पत्नी सुनंदा पर मोदी की टिप्पणी थी।
विज्ञापन


गुजरात के मुख्यमंत्री ने सुनंदा पुष्कर को 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड कहा था, जिससे नाराज थरूर ने मंगलवार को जबरदस्त प्रहार किया। थरूर ने ट्वीट किया, ‘मेरी पत्नी अनमोल हैं और इसका अहसास करने के लिए उन्हें किसी से प्रेम करने की जरूरत है।’ इस प्रकार मोदी और थरूर का वाकयुद्घ काफी निजी हो गया है क्योंकि थरूर ने परोक्ष रूप से मोदी के अविवाहित होने पर चोट की है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में एक चुनावी रैली के दौरान नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा था,‘एक महिला के खाते में 50 करोड़ रुपये जमा होने पर खूब बवाल हुआ। बाद में वह महिला केंद्रीय मंत्री की गलफ्रेंड पाई गईं। 50 करोड़ की गलफ्रेंड को देखकर पूरा देश हैरान हो गया। कांग्रेस ने ऐसे लोगों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया है।’ इसी कटाक्ष के जवाब में थरूर ने मोदी के विवाहित होने पर चोट की है। थरूर के पलटवार के बाद यह मामला यही थमता नहीं दिख रहा है। मोदी इसका कड़ा जवाब दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी थरूर रहे हैं विवादों में

थरूर मंत्री के रूप में अपनी पहली पारी में भी कई विवादों से दो-चार हो चुके हैं। वे विवादित ट्वीट करने के लिए पहचाने जाते रहे हैं। मंत्री के रूप में उन्होंने सस्ती हवाई यात्रा (इकोनॉमिक क्लास) को कैटल क्लास यानी मवेशियों की श्रेणी कहा था। इस पर काफी विवाद मचा था।


फिर वह आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट मामले में पैसे के लेन देन को लेकर विवादों में फंस गए थे। जिसकी कीमत उन्हें मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर चुकानी पड़ी थी। ललित मोदी से साइबर जगत में जबर्दस्त बहस सुर्खियां बनी थीं। अगस्त 2010 में वह सुनंदा पुष्कर से विवाह कर चर्चित रहे। यह उनकी तीसरी शादी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed