फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   After losing from Congress the BJP can return to Ram temple and Article 370

सीधी लड़ाई में कांग्रेस से हारी भाजपा, राममंदिर और धारा 370 पर जा सकती है वापस

Wed, 12 Dec 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Dec 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
After losing from Congress the BJP can return to Ram temple and Article 370

कांग्रेस से सीधी लड़ाई में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है। इस हार के बाद भाजपा फिरसे राममंदिर और धारा 370 पर वापस लौट सकती है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में एक बार फिर कोशिश करेगी कि चुनाव राहुल बनाम मोदी हो। इन राज्यों में 40 हार वाली सीटों पर कांग्रेस आगे हो चुकी है। इस आधार पर लोकसभा चुनाव में सहयोगियों को संगठित करने में आसानी होगी। साथ में राहुल गांधी की स्वीकार्यता बढ़ेगी। राहुल अब मोदी के खिलाफ बने गुस्से को देशभर में भुनाने की कोशिश करेंगे। 

विज्ञापन


वहीं हार के बाद भाजपा अपनी रणनीति में बदलाव कर सकती है। 2014 में 23 दलों के साथ चुनाव में उतरी भाजपा से 11 दल नाता तोड़ चुके हैं। इन चुनावों में हार के बाद भाजपा अब सहयोगियों को साथ रखने और नए सहयोगी जोड़ने के लिए नरम होगी। भाजपा आज से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में राम मंदिर, धारा-370, कॉमन सिविल कोड को लेकर निर्णायक फैसले करने की सोचेगी। लोकसभा में एक बार फिर भाजपा अपने इन प्रमुख मुद्दों पर वापस जा सकती है। 
विज्ञापन


कांग्रेस को पुरानी असफलताओं के लिए कोसने के अलावा अपनी उपलब्धियों को सामने लाने का प्रयास करेगी। क्योंकि, इस बार कांग्रेस को कोसने का दांव सही नहीं रहा। राहुल ने रफाल सौदे में भ्रष्टाचार, महंगाई, कर्जमाफी, संवैधानिक पदों से छेड़छाड़, तानाशाही, बेरोजगारी, अराजकता, महंगाई को मुद्दा बनाया। इससे सफलता भी मिली। आम चुनाव में 'मोदी हटाओ' के एजेंडे के साथ ही राहुल के नेतृत्व में महागठबंधन बन सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed