फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   after delhi assembly election

अब चेहरा सुधारने में जुटी मोदी सरकार

Thu, 12 Feb 2015 09:11 AM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 09:11 AM IST
विज्ञापन
after delhi assembly election

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की बड़ी जीत के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार की छवि को लेकर सतर्क हो गए है। लिहाजा, हार के एक दिन बाद ही सरकार के प्रचार तंत्र सूचना और प्रसारण मंत्रालय को जनता की नब्ज टटोलने के लिए आंतरिक आकलन के सिस्टम को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सरकार के शीर्ष स्तर से मंत्रालय को दो टूक कहा गया है कि सरकार की छवि निर्माण के प्रबंधक के तौर पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी उन पर है। इसलिए लोगों की सरकार को लेकर राय को उच्च स्तर पर पहुंचाने की जिम्मेदारी उस पर है।
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि जनता की सोच से लेकर मीडिया में बन रही सरकार की छवि को लेकर भी सरकार बेहद सतर्क दिख रही है और इसके लिए मंत्रालय को नियमित तौर पर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय इस प्रणाली को मूर्त रूप देने को लेकर बेहद गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया में बिगड़ती छवि पर भी जताई चिंता

after delhi assembly election

जनता की धारणा को सकारात्मक बनाने के सिस्टम को हर रोज 24 घंटे तैयार रखने की योजना बनाई जा रही है। हर मंत्रालय में सूचना, प्रचार और प्रसार के लिए संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाने की प्रणाली को जल्द से जल्द बनाने की बात है।

सूचना प्रसारण मंत्रालय को इस काम के लिए सभी मंत्रालयों से तालमेल बैठाने को कहा है। यह योजना पहले भी बनाई गई थी। मगर अभी तक हर मंत्रालय में पूरी तरह से बन नहीं पाई है।

इस योजना के मुताबिक हर मंत्रालय में संयुक्त सचिव स्तर का अधिकारी नियुक्त करना है, जो कि सूचना अधिकारियों को मीडिया पर सरकार को लेकर आने वाली हर खबर और रिपोर्ट पर सरकार के स्टैंड को बताने के लिए तैयार हो।

सरकार को लेकर कुछ नकारात्मक रिपोर्ट जा रही हो तो उसमें सरकार का पक्ष भी जरूर रखा जाए ताकि जनता तक सरकार की बात भी पहुंचे। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि सरकार को लेकर नकारात्मक रिपोर्ट को नजरअंदाज करने के बजाय अब उस समस्या को दूर करने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed