फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   advani stakes claim to fight ls polls from gandhinagar seat

मोदी के 'घर' से ही चुनाव लड़ना चाहते हैं आडवाणी

Sat, 01 Mar 2014 09:30 AM IST
टीम डिजिटल/ अहमदाबाद
टीम डिजिटल/ अहमदाबाद Updated Sat, 01 Mar 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
advani stakes claim to fight ls polls from gandhinagar seat

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने गुजरात में गांधीनगर की अपनी मौजूदा सीट से फिर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। भाजपा ने अपने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी थी।

विज्ञापन


आडवाणी ने कहा कि पार्टी ने जो सूची जारी की है उसमें उनका नाम नहीं है। वह गांधीनगर सतर्कता कमेटी की एक बैठक में हिस्सा लेने आए हैं। इससे साफ जाहिर है कि वह चुनाव लड़ने में दिलचस्पी रखते हैं। लेकिन इस बारे में पार्टी को ही आखिरी फैसला लेना है।
विज्ञापन


आडवाणी गांधीनगर लोक सभा सीट पांच बार जीत चुके हैं। वर्ष, 1991, 1998, 1999, 2004 और 2009 में उन्होंने यहां से चुनाव जीता।

तब पार्टी छोड़ने का मन बना चुके थे आडवाणी!

advani stakes claim to fight ls polls from gandhinagar seat

वर्ष 2009 में आडवाणी भाजपा के पीएम उम्मीदवार थे। उस समय आडवाणी ने यहां 1.21 लाख के विशाल मतों से चुनाव जीता था। उन्होंने कांग्रेस के सुरेश पटेल को हराया था। लेकिन 2009 से लेकर अब तक पूरा परिदृश्य बदल चुका है।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा का पीएम उम्मीदवार घोषित करने के खिलाफ आडवाणी के विरोध ने उन्हें पार्टी में अलग-थलग कर दिया।

एक समय तो वह पार्टी छोड़ने का मन बना रहे थे। लेकिन उन्होंने बदले हालातों के साथ समझौता कर लिया और कई बार नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की।

सबसे सुरक्षित सीटों में से एक है गांधीनगर

advani stakes claim to fight ls polls from gandhinagar seat

गौरतलब है कि भाजपा ने बृहस्पतिवार को अपने उम्मीदवारों की जो सूची जारी की उसमें कई वरिष्ठ नेताओं के नाम नहीं हैं। हालांकि नीतिन गडकरी और गोपीनाथ मुंडे जैसे नेताओं को इसमें जगह दी गई है।

गांधीनगर सीट भाजपा के लिए सबसे सुरक्षित सीटों में से एक है। गांधीनगर क्षेत्र में अहमदाबाद शहर भी आता है, जिसमें बड़ी तादाद में मध्यवर्गीय मतदाता भाजपा के समर्थक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed