{"_id":"ffcbaeec496ce062f1ed1357eb5877b2","slug":"advani-manmohan-wishes-modi-happy-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मोदी को मिला सबसे बड़ा तोहफा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आज मोदी को मिला सबसे बड़ा तोहफा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 Sep 2013 01:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री और हाल में भाजपा के पीएम दावेदार बनाए गए नरेंद्र मोदी आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं, हालांकि उन्हें इसका सबसे बड़ा तोहफा पहले ही मिल चुका है।
विज्ञापन
देश के कई शहरों में भाजपा के समर्थकों ने मोदी के जन्मदिवस के मौके पर अलग-अलग तरह के कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी को इस खास दिन की बधाई दी। साथ ही उन्हें पीएम दावेदार बनाए जाने से खफा बताए जा रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी उन्हें मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
गांधीनगर में अपनी मां से आशीर्वाद लेने पहुंचे मोदी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा, "जनता-जर्नादन ईश्वर का रूप होती है और मैं प्रार्थना करता हूं कि वह उसका आशीर्वाद मुझ पर बना रहे।"
विज्ञापन
मां के पास आने की वजह पूछने पर उन्होंने कहा, "मां का आशीर्वाद मिलना सौभाग्य की बात है। मैं इसीलिए यहां आया हूं। जन्मदिन के मौके पर उनका आशीर्वाद मिल गया, फिर और क्या चाहिए।"
देश के अलग-अलग हिस्सों में मोदी को बधाई देने के लिए भाजपा समर्थक तरह-तरह के नुस्खे आजमा रहे हैं। गुजरात के जामनगर में मोदी के पेड़े बना गए हैं। ये पेड़े मोदी की आकृति लिए हुए हैं।
राजधानी दिल्ली में जगह-जगह मोदी के पोस्टर लगे हैं। भाजपा का छोटे से छोटा नेता भी होर्डिंग और बैनर के जरिए मोदी को मुबारकबाद दे रहा है।
बिहार की राजधानी पटना में उनकी लंबी उम्र के लिए हवन किया गया। इलाहाबाद में रेत पर मोदी की तस्वीर बनाई गई। उधर मुंबई में उन पर गाना बनाया गया है।