फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   advani gives part credit of ls poll victory to opposition

'BJP की सबसे बड़ी जीत का श्रेय कांग्रेस को'

Sat, 16 Aug 2014 12:09 PM IST
Updated Sat, 16 Aug 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
advani gives part credit of ls poll victory to opposition

लोकसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का 'सेहरा' किससे सिर बंधे, इस बात को लेकर खुद पार्टी के अंदर ही खींचतान मची हुई है। भाजपा में जीत के श्रेय को लेकर अभी तक अलग-अलग सुर सुनाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की जीत का नायक अमित शाह को बताया था, लेकिन शाह की खुशी पर खुद आरएसएस ने पानी फेर दिया।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मोदी के बयान का खंडन करते हुए जीत को श्रेय जनता को दिया। अब इस मामले में भाजपा के पितामह और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी कूद गए हैं।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आडवाणी ने लोकसभा चुनाव में मिली जीत का श्रेय पार्टी के किसी नेता को ना देकर 'किसी और' को ही दे दिया।

किसकी वजह से मिली जीत?

advani gives part credit of ls poll victory to opposition

वरिष्ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी ने लोकसभा चुनाव में मिली जीत का श्रेय विपक्ष को देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस सरकार के पिछले 10 साल के झूठे वादों ने पार्टी को जीत दिलाई।

भाजपा कार्यकर्ताओं को भी जीत का श्रेय देते हुए आडवाणी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी इस चुनावी संग्राम में बहुत मेहनत की, उनकी मेहनत की बदौलत ही पार्टी इस मुकाम तक पहुंची।

आडवाणी ने कहा, 'मैंने 1952 से लोकसभा के सभी चुनाव देखे हैं, लेकिन 2014 का चुनाव अभूतपूर्व था। ऐसा चुनावी परिणाम पहले कभी नहीं देखा गया। हमारे कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में जी-तोड़ मेहनत की।'

उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन मैं इस बात से इंकार नहीं कर सकता कि इस जीत में सबसे बड़ा योगदान विपक्ष का है। अगर कांग्रेस की यूपीए सरकार इतनी गलतियां नहीं करती और देश की जनता पिछले 10 साल से जारी ‌उनके भ्रष्टाचार की गवाह ना बनती तो इस तरह को ऐतिहासिक परिणाम पार्टी को नहीं मिलता।'

'मोदी को भाषण के लिए बधाई'

advani gives part credit of ls poll victory to opposition

आडवाणी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए धुआंधार चुनाव प्रचार से भी इस जीत में बड़ा योगदान मिला, लेकिन सबसे इसमें बड़ा योगदान विपक्ष का है।

उन्होंने कहा कि इस बड़ी जीत के कारण जनता की उम्मीदें हमसे बढ़ गई हैं। नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए आडवाणी ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री को बधाई देता हूं कि उन्होंने 68वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कोई लिखित भाषण नहीं दिया। उनके भाषण का जनता पर सकारात्मक असर पड़ा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed