फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Administration wants IPS Amitabh properties details.

अमिताभ पर टूटा अखिलेश सरकार का कहर

Wed, 15 Jul 2015 12:48 PM IST
Updated Wed, 15 Jul 2015 12:48 PM IST
विज्ञापन
Administration wants IPS Amitabh properties details.

आईपीएस अमिताभ ठाकुर के निलंबन के बाद उन पर और सख्ती की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत विभिन्न जिलों में अमिताभ या उनके परिवार के सदस्यों के नाम की संपत्ति का ब्यौरा जुटाया जा रहा है।

विज्ञापन


इस संबंध में आईजी रजिस्ट्रेशन के दफ्तर से सहायक महानिरीक्षक निबंधन (एआईजी) को निर्देश जारी किए गए हैं। पहली कोशिश अमिताभ की तैनाती वाले जिलों का ब्यौरा जुटाने की है।
विज्ञापन


लखनऊ, बाराबंकी, बलिया, देवरिया, गोंडा और बस्ती के सहायक महानिरीक्षक निबंधन (एआईजी) के लिए अपर महानिरीक्षक निबंधन संगीता सिंह की तरफ से जारी चिट्ठी में कहा गया है कि सब रजिस्ट्रार दफ्तरों के रिकॉर्ड की छानबीन कर अमिताभ, उनकी पत्नी नूतन ठाकुर, उनके आश्रित, परिवार और करीबी लोगों के नाम मौजूद भूमि, भूखंड, फ्लैट, अन्य संपत्ति की रिपोर्ट तैयार की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 तक मांगी गई रिपोर्ट

Administration wants IPS Amitabh properties details.

इसका ब्यौरा हर हाल में 20 जुलाई तक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय लखनऊ को उपलब्ध कराया जाए।

इस निर्देश के बाद सब रजिस्ट्रार दफ्तरों के रिकॉर्ड की छानबीन शुरू हो गई है। बीस जुलाई तक रिपोर्ट भेजने की समयसीमा के मद्देनजर गोरखपुर के सब रजिस्ट्रारों को 17 जुलाई तक ब्यौरा देने के लिए कहा गया है।

विवेचक की मदद के निर्देश भी
अमिताभ ठाकुर पर और सख्ती के लिए रजिस्ट्री दफ्तरों की मदद से उनके और परिवार के सदस्यों के नाम की संपत्ति का ब्यौरा जुटाने के निर्देश में रजिस्ट्री महकमे को अमिताभ के मामले की जांच कर रहे विवेचक को मदद देने के लिए भी कहा गया है। स्पष्ट किया गया है कि विवेचक के संपर्क करने पर पूरा सहयोग दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed