फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ADM in Trouble After Urinating at The Bank of Yamuna

यमुना में पेशाब करके फंसे एडीएम! फोटो वायरल

Wed, 24 Feb 2016 01:13 PM IST
Updated Wed, 24 Feb 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
ADM in Trouble After Urinating at The Bank of Yamuna

इलाहाबाद में बोट क्लब के पास यमुना तट पर लघुशंका करने के आरोप में एडीएम नजूल फंस गए। मामला ऐसा उछला कि प्रशासन ने इसकी जांच शुरू करा दी।

विज्ञापन


हालांकि एडीएम नजूल दावा कर रहे हैं कि वह यमुना तट पर आचमन करने गए थे। उन्होंने लघुशंका नहीं की। फिलहाल धार्मिक संस्थाओं ने इसे मुद्दा बनाकर एडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


आरोप है कि बोट क्लब के बगल में आयोजित त्रिवेणी महोत्सव की तैयारियों को जायजा लेने पहुंचे एडीएम नजूल ओपी श्रीवास्तव ने वहां मौजूद कुछ लोगों की नजरों से बचकर यमुना में लघुशंका कर दी। इस बीच किसी ने मोबाइल से उनकी फोटो खींच ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

ADM in Trouble After Urinating at The Bank of Yamuna

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। टीवी चैनलों पर खबर प्रसारित होने के बाद शासन स्तर से पूछताछ शुरू कर दी गई। चूंकि मामला धार्मिक दृष्टि से संवेदनशील माना जा रहा था, सो डीएम ने इसकी जांच के आदेश भी जारी कर दिए।

हालांकि एडीएम नजूल का कहना है कि उन्होंने यमुना में लघुशंका नहीं की। वह धार्मिक व्यक्ति हैं और ऐसा काम कभी नहीं करेंगे। वह यमुना में आचमन करने गए थे। फोटो कुछ इस तरह से खींची गई, जो भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है और गलत संदेश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed