फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   adityanath talk about hindu conversion

घर वापसी होती आई है, होती रहेगी: आदित्यनाथ

Sat, 13 Dec 2014 09:03 PM IST
Updated Sat, 13 Dec 2014 09:03 PM IST
विज्ञापन
adityanath talk about hindu conversion

आगरा में हुए कथित सामूहिक धर्मांतरण का मामला संसद से सड़क तक चर्चा में है। आरोप है कि कुछ मुसलमानों को धोखे सा या डराकर हिन्दू बनवाया गया है। लेकिन गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ मानते हैं कि इन लोगों ने स्वेच्छा से धर्म बदला है।

विज्ञापन


वो कहते हैं, "उन लोगों ने हिन्दू संगठनों से देवी जी की एक मूर्ति की माँग की थी। वो पूजा करना चाहते थे। उनका कहना था कि हमारे पूर्वज हिन्दू थे इसलिए हम भी हिन्दू बनना चाहते हैं।" हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि उन्हें गुमराह किया गया था।
विज्ञापन


'घर वापसी'
योगी कहते हैं कि जब मीडिया ने इस ख़बर तो उछाला तो मुस्लिम कट्टरपंथियों और प्रशासन ने दबाव देना शुरू कर दिया। योगी आदित्यनाथ कहते हैं, "वो लोग स्वेच्छा से हवन कर रहे थे। क्या कोई किसी को बांधकर हवन करवाता है। उस समय के उनके चेहरे के भाव और बाद में बयान देते हुए उनके चेहरे के भाव से अनुमान लगाया जा सकता है कि वो किसी भारी दबाव में ऐसे बयान दे रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार चर्चा क्यों?

adityanath talk about hindu conversion

भाजपा सांसद आदित्यानाथ का कहना है कि वो अलीगढ़ में 25 दिसंबर को होने वाले 'घर वापसी' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, "25 दिसंबर का कार्यक्रम 12-15 साल से लगातार होता आ रहा है। हर साल दो-चार हज़ार लोगों की 'घर वापसी' होती है। मैं ख़ुद दो बार 25 दिसंबर को ऐसे कार्यक्रमों में शामिल हो चुका हूँ।"

इस बार चर्चा क्यों?
अगर यह कार्यक्रम सालों से होता आ रहा है तो इस बार इस पर इतनी चर्चा क्यों हो रही है? इस सवाल पर उन्होंने कहा, "विपक्ष दलों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए ऐसे मुद्दे के सहारे वो अपनी डूबती नैया बचाने की कोशिश कर रहे हैं।"

आदित्यनाथ मानते हैं कि अगर धर्मांतरण रोकना है तो इसके ख़िलाफ़ क़ानून बनाना चाहिए। वो कहते हैं कि जब अटल बिहारी वाजपेयी ने 1998-99 में धर्मांतरण को रोकने के लिए क़ानून बनाने की बात कही तो विपक्ष ने इस विचार का विरोध किया था।
'मीडिया ने दिया तूल'

आदित्यनाथ ने कहा, "जब धर्मांतरण का क़ानून नहीं बन सकता तो आगरा की घटना का विरोध क्यों कर रहे हैं। अगर मुसलमान या ईसाई से हिन्दू बनना ग़लत है तो हिन्दू से मुसलमान या ईसाई बनना भी ग़लत है।"

कई राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि भाजपा इस मुद्दे को उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के देखते हुए तूल दे रही है। योगी इससे इनकार करते हुए कहते हैं, "तूल हमने नहीं मीडिया ने दिया है। मैं फिर से कह रहा हूँ कि यह पहली बार नहीं हो रहा है, हर साल होता है और आगे भी हम लोगों का यह कार्यक्रम अनवरत चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed