{"_id":"bb02008c-4c53-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"actress-huma-khan-sentenced-to-3-years-jail-for-torturing-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री हुमा खान को तीन साल की जेल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अभिनेत्री हुमा खान को तीन साल की जेल
ठाणे/एजेंसी
Updated Sat, 22 Dec 2012 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 20 बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री हुमा खान को अदालत ने पुणे स्थित उनके घर में काम करने वाली नाबालिग लड़की को प्रताड़ित करने के मामले में तीन वर्ष कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ए. वागवासे ने वर्ष 2007 में अपनी नौकरानी की 12 वर्षीय बेटी का अपहरण करने और आठ माह तक उसे प्रताड़ित के आरोप में हुमा को सजा सुनाई। न्यायाधीश ने उन पर 12,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में 2008 में एक अन्य आरोपी शमीमुद्दीन शेख के साथ हुमा को गिरफ्तार किया था। शेख ने कथित तौर पर लड़की के साथ कई बार बलात्कार किया था। हालांकि अदालत ने शेख को सुबूतों की कमी के आधार पर छोड़ दिया। वर्ष 2007 में नेपाली नागरिक रेशमा मीरा रोड स्थित हुमा के घर नौकरानी के तौर पर काम करती थी।
विज्ञापन
जून में हुमा ने पुणे के उंदारी में घर शिफ्ट कर लिया। हुमा रेशमा की बेटी को बिना किसी सूचना के अपने साथ लेकर उंदारी चली गई। हुमा ने कथित रूप से बच्ची को मारा-पीटा और उससे घर का सारा काम भी करवाया। इन सबके बदले वह रेशमा को 1,500 रुपये प्रतिमाह भेजा करती थी। हुमा ने करीब 20 हिंदी फिल्मों में काम किया है। इनमें सलमान खान अभिनीत मैंने प्यार किया भी शामिल है।