फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Actor Sanjay Dutt seeks 14 days leave from yerwada jail.

संजय दत्त ने क्यों मांगी फिर से जेल से छुट्टी?

Thu, 04 Dec 2014 05:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 04 Dec 2014 05:22 PM IST
विज्ञापन
Actor Sanjay Dutt seeks 14 days leave from yerwada jail.

पुणे की यरवडा जेल में बंद संजय दत्त ने एक बार फिर से छुट्टी की मांग की है। इस बार संजय दत्त ने 14 दिन की छुट्टी मांगी है। संजय दत्त इससे पहले भी कई बार जेल से छुट्टी ले चुके हैं।

विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर में पत्नी मान्यता की तबीयत खराब होने के कारण भी संजय दत्त को महीने भर की छुट्टी दी गई थी, ताकि वह अपने दो बच्चों की देखभाल कर सकें। हालांकि, बाद में संजय दत्त की छुट्टी को मान्यता की खराब तबीयत के कारण और भी बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन


संजय दत्त को इस साल अक्टूबर में खुद की तबीयत खराब होने के कारण भी 30 दिन की छुट्टी मिली थी। ऐसे में संजय दत्त को फिर से 14 दिनों की छुट्टी मिल पाएगी या नहीं, अभी इस पर कोई फैसला नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संजय दत्त को इन मामलों में मिली है सजा

Actor Sanjay Dutt seeks 14 days leave from yerwada jail.

संजय दत्त को मार्च 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने 1993 में हुए मुंबई धमाके में दोषी पाते हुए सजा सुनाई थी, जिसके बाद उन्हें सरेन्डर करने के लिए चार हफ्तों का समय दिया गया था। संजय दत्त ने 16 मई 2013 को मुंबई पुलिस के सामने सरेंडर किया था।

आपको बता दें कि संजय दत्त को टाडा (टेरेरिस्ट एंड डिसरप्टिव एक्टिविटीज एक्ट) के तहत गिरफ्तार किया गया था।

इसमें संजय दत्त पर गैर कानूनी तरीके से हथियार रखने का आरोप साबित हुआ था, जिसके तहत उन्होंने 1993 के धमाके के दौरान एक 9एमएम की पिस्तौल और एक एके-56 रायफल रखी थी। सुप्रीम कोर्ट ने संजय दत्त को 5 साल की सजा सुनाई थी, जिसमें से 18 महीने की सजा वह ट्रायल के दौरान ही पूरी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed