फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   activist against The Congress high command

राहुल से संभल नहीं रही गुटबाजी, हाईकमान के खिलाफ बगावत

Tue, 22 Sep 2015 08:24 AM IST
Updated Tue, 22 Sep 2015 08:24 AM IST
विज्ञापन
activist against The Congress high command

मोदी सरकार पर आक्रामक रुख अपनाने वाले राहुल गांधी प्रदेशों की गुटबाजी नहीं संभाल पा रहे हैं। असम के बाद अब पंजाब में कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ ही बगावत शुरू हो गई है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष की निर्णय क्षमता और कांग्रेस को उबारने पर सीधा सवाल उठा दिया है।

विज्ञापन


अमरिंदर सिंह ने हाईकमान को प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर जल्द से जल्द फैसला लेने का अल्टीमेटम दिया है। दूसरी तरफ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुटबाजी खत्म करने को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

असम के बाद पंजाब से भी उठे विरोध के सुर

activist against The Congress high command

माना जा रहा है कि हाईकमान गांधी परिवार की नजदीकी अंबिका सोनी को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपना चाहता था मगर उन्होंने इसे लेकर असहजता दिखाई।

सोनी के बाद अब लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्ठू के नाम पर चर्चा है लेकिन अमरिंदर इसे लेकर भी सहमत नहीं माने जा रहे। कैप्टन अमरिंदर ने कहा है कि चुनाव सिर पर है।

इसलिए हाईकमान को प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर जल्द से जल्द फैसला लेना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस में व्यापक फेरबदल की मांग भी की है।

उन्होंने माना कि प्रदेश में अकाली दल फिर से सत्ता पाने के लिए जनता को लुभाने में जुट गया है, जबकि आम आदमी पार्टी लगातार अपनी ताकत बढ़ा रही है।

दूसरी तरफ रविवार को कांग्रेस की किसान सम्मान रैली में हरियाणा की गुटबाजी सबके सामने आ गई हैं। भूपिंदर सिंह हुड्डा ने हाईकमान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर को हटाने का दबाव बना दिया है। वह इस कुर्सी पर अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा को बैठाना चाहते हैं।

वहीं असम में कांग्रेस के अंदर मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बाद नंबर दो माने जाने वाले हेमंत विश्वास ने हाल में पार्टी छोड़कर भाजपा का हाथ थाम लिया। राहुल भी हेमंत को नहीं मना पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed