गिरिराज के निधन पर PM ने जताया शोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता राम मंदिर आंदोलन के सक्रिय सदस्य आचार्य गिरिराज किशोर का निधन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी ने विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता आचार्य गिरिराज किशोर के निधन पर आज शोक व्यक्त किया।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए ब्राजील की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री ने माइक्रो ब्लगिंग साइट पर ट्विटर पर लिखा.
'..आचार्य गिरिराज किशोर जी के निधन का दुखद समाचार मिला।
उनका जीवन मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित रहा मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'
अंतिम संस्कार की जगह होगा आचार्य का अंगदान
अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे आचार्य गिरिराज किशोर का देर शाम दिल्ली स्थिति विहिप कार्यालय में आज निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और विहिप के केन्द्रीय कार्यालय में ही रहते थे।
गौरतलब है कि आचार्य गिरिराज किशोर का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा क्योंकि उन्होंने अपने शरीर को अंगदान के लिए संकल्प ले रखा था।
हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है कि उनका शरीर किस संस्था को दान किया जाएगा।