फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   According to bjp's internal survey party may win 52 seats in up

भाजपा को भरोसा, मोदी की आंधी में बहेगा यूपी

Wed, 05 Mar 2014 10:01 PM IST
Updated Wed, 05 Mar 2014 10:01 PM IST
विज्ञापन
According to bjp's internal survey party may win 52 seats in up

क्या उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को होने जा रहे संभावित नुकसान का फायदा भाजपा को मिलेगा? अगर भाजपा के आंतरिक सर्वेक्षण के नतीजे को सही माने तो यह संभव है।

विज्ञापन


दरअसल पार्टी के आकलन के मुताबिक राज्य में कांग्रेस की 22 सीटों में से 13 सीटों पर इस बार भाजपा जीत दर्ज कर सकती है।

पार्टी का यह भी आकलन है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उसे बीते चुनाव में सपा की जीती कुल 23 सीटों में से 8 से 9 तो बसपा की 21 सीटों में से 8 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है।

विज्ञापन

अगड़ी-प‌िछड़ी जात‌ियों का म‌िलेगा समर्थन!

According to bjp's internal survey party may win 52 seats in up

आंतरिक सर्वेक्षण के नतीजे में नरेंद्र मोदी के पीएम पद का उम्मीदवार बनाए जाने के कारण अगड़ी जातियों के साथ पिछड़ी जातियों में भी पार्टी का आधार बढ़ने की संभावना जताई गई है।

नतीजे के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मतदाताओं में पार्टी उम्मीदवार नहीं बल्कि मोदी ही पहला और सबसे अहम मुद्दा है। हालांकि चुनाव के दौरान संभावित अल्पसंख्यक वोटों के ध्रुवीकरण के बारे में इस सर्वेक्षण में कुछ नहीं कहा गया है।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक बीते हफ्ते खत्म हुए इस आंतरिक सर्वे में पार्टी की राज्य की 80 में से 52 सीटों पर स्थिति बेहतर बताई गई है। सूत्र का दावा है कि उत्तर प्रदेश और बिहार की बड़ी राजनीतिक ताकत के कारण पार्टी बीते सितंबर महीने से अब तक चार बार आंतरिक सर्वे करा चुकी है।

ब‌िहार में म‌िलेगी 20 से 25 सीटें

According to bjp's internal survey party may win 52 seats in up

सर्वे में दोनों ही राज्यों में पार्टी की स्थिति लगातार बेहतर होते बताया गया है। मसलन बिहार में हुए अंतिम सर्वे में पार्टी को 20 से 25 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है, तो उत्तर प्रदेश में पार्टी को 52 सीटों पर बेहतर स्थिति में बताया गया है।

पार्टी की चुनाव अभियान समिति से जुड़े एक पदाधिकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कराए गए हालिया सर्वेक्षण में पार्टी को उन सीटों पर ज्यादा लाभ मिलने की उम्मीद जताई गई है, जहां फिलहाल कांग्रेस काबिज है।

इन सीटों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की रायबरेली और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अमेठी सीट शामिल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed