फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   abu salem wont be spared, says chota shakeel

छोटा शकील की धमकी, अगली बार नहीं बचेगा सलेम

Sat, 29 Jun 2013 11:30 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 29 Jun 2013 11:30 AM IST
विज्ञापन
abu salem wont be spared, says chota shakeel

मुबई की तलोजा जेल में अबु सलेम पर गोली चलने के एक दिन बाद राज्य सरकार ने जांच शुरू कर जेलर समेत चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। गुरुवार को देवेंद्र जगतप उर्फ जेडी ने सलेम पर गोलियां चलाई थीं।

विज्ञापन


टीओआई के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि सलेम पर हमले के पीछे दाऊद इब्राहिम का दायां हाथ छोटा शकील है, जिसने मलेशिया से गैंग चलाने वाले विजय शेट्टी के जरिए यह काम करवाया।
विज्ञापन


सलेम पर हमले के बाद बढ़ी संजय दत्त मुश्किलें
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक डी कंपनी सलेम को रास्ते से हटाना चाहती है, क्योंकि उसके मुताबिक वह दाऊद के दुश्मन छोटा राजन तक गैंग की खबरें पहुंचा रहा है।

शकील ने टीओआई से फोन पर बातचीत में कहा, 'भारत नेपाली मौत के बाद जेडी मेरे संपर्क में आया और हमने हाथ मिलाया। सलेम इस बार बच गया है, लेकिन हम उसे छोड़ेंगे नहीं। उसने भाई को धोखा देकर दुश्मन से हाथ मिलाया है। और अतीत में भी गैंग पर कब्जा करने की कोशिश की है। हमारे दुश्मन का दोस्त हमारा दुश्मन।'

सलेम पर हमले में पहली गोली उसके दाएं हाथ को छूकर निकली, दूसरी कहीं और लगी और तीसरी कोशिश में जेडी का देसी कट्टा जाम हो गया है।

सलेम पर हमला: जेलर और 3 कांस्टेबल सस्पेंड


तलोजा पुलिस ने 38 वर्षीय जेडी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर नवी मुंबई कोर्ट में उसकी हिरासत के लिए अर्जी दाखिल की है।

सूत्रों के मुताबिक प्रोफेशलन किलर जेडी को इस काम के लिए 5 लाख रुपए का वादा किया गया था। सलेम को मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के बाद वापस तलोजा जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed