{"_id":"d1c3704e-e0f0-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"abu-salem-attack-case-cops-to-quiz-accused-s-wife-3-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तार होगा अबू सलेम पर हमला करने वाला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गिरफ्तार होगा अबू सलेम पर हमला करने वाला
मुंबई/एजेंसी
Updated Sun, 30 Jun 2013 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम पर जेल में हमला करने वाले विचाराधीन कैदी देवेंद्र जगताप उर्फ जेडी को गिरफ्तार करने की अनुमति सेशन कोर्ट ने नवी मुंबई पुलिस को शनिवार को दे दी।
विज्ञापन
आरोप है कि जेडी ने उच्च सुरक्षा वाले तलोजा जेल में सलेम पर गोली चलाई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जेडी के विचाराधीन कैदी होने के बाद हमें गिरफ्तारी के लिए अनुमति लेनी पड़ी।
विज्ञापन
पुलिस के सूत्रों ने कहा कि अभी तक दस पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए गए है। इनकी देखरेख में सुनवाई के लिए जेडी को सेशन कोर्ट लाया गया था।
पुलिस ने कहा कि इसके अलावा जेडी की पत्नी तथा तीन अन्य लोगों से पूछताछ की जाएगी। पत्नी और तीन अन्य ने कोर्ट में जेडी से मुलाकात की थी। पुलिस को शक है कि जेडी जेल के अंदर रिवाल्वर को छिपाकर ले गया होगा।
विज्ञापन
अबू सलेम के हमलावर की पत्नी से पूछताछ होगी
अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम पर जेल में हमला करने वाले विचाराधीन कैदी देवेंद्र जगताप उर्फ जेडी की पत्नी तथा तीन अन्य लोगों से पुलिस पूछताछ करेगी।
हमले के दिन पत्नी तथा तीन अन्य ने कोर्ट में जेडी से मुलाकात की थी। जेडी को एक अन्य मामले में सुनवाई के लिए सेशन कोर्ट लाया गया था।
जेडी ने उच्च सुरक्षा वाले तलोजा जेल में सलेम पर बृहस्पतिवार को रिवाल्वर से दो राउंड फायर किए थे। पुलिस को शक है कि जेडी जेल के अंदर रिवाल्वर को छिपाकर ले गया होगा।
पुलिस के सूत्रों ने कहा कि अभी तक दस पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए गए हैं। इनकी देखरेख में ही सुनवाई के लिए जेडी को कोर्ट लाया गया था।