{"_id":"3d29ccde-0e01-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"abu-jundal-sent-to-judicial-custory-till-october-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुंदाल 8 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जुंदाल 8 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 04 Oct 2012 02:25 PM IST
विज्ञापन
26/11 के आतंकी हमले की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार अबू जुंदाल को दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने 8 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। महाराष्ट्र की एक अदालत ने बुधवार को जुंदाल को दिल्ली की तीस हजारी अदालत में पेश करने का आदेश दिया था।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने याचिका दायर कर सैयद जबीउद्दीन अंसारी उर्फ अबू जुंदाल की कस्टडी की मांग की थी ताकि उससे पूछताछ की जा सके। एनआईए ने 8 जुलाई को जुंदाल और उसके सहयोगी फैयाज कागजी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें कहा गया था कि इन दोनों ने लश्कर ए तैयबा और इंडियन मुजाहिद्दीन आतंकी संगठनों को दिल्ली और मुंबई में हमले करने के लिए विस्फोटक मुहैया कराने में मदद की थी।