{"_id":"4f8391e062e6948ac68ae8c4febbf121","slug":"abdul-qavi-get-bail-from-highcourt-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद के आरोपी मौलाना को जमानत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आतंकवाद के आरोपी मौलाना को जमानत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 28 Aug 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात हाईकोर्ट ने आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोपी हैदराबाद के मौलवी मौलाना अब्दुल क्वावी को जमानत दे दी है। गुजरात पुलिस के क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन और आईएसआई के साथ राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल के आरोप में मौलाना को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
जस्टिस अनंत एस दवे और जस्टिस मोनिंदर पाल की खंडपीठ ने क्वावी को 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी। क्वावी को अपना पासपोर्ट सरेंडर करने को कहा गया है। साथ ही मौलवी को महीने में एक बार अहमदाबाद सिटी क्राइम ब्रांच ऑफिस में हाजिरी लगानी होगी।
विज्ञापन
क्वावी ने 2003 के कथित आईएसआई षड्यंत्र मामले में हाईकोर्ट से जमानत की गुहार लगाई थी। इस मामले में विशेष पोटा अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी।
पोटा अदालत ने क्वावी को यह कहते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया था कि वह पिछले 11 सालों से फरार हैं। हैदराबाद में जामिया अशरफ-उल-उलूम मदरसे की स्थापना करने वाले क्वावी को गुजरात पुलिस ने इस साल 24 मार्च को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन