फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Abdul Qadeer Khan accused to Dr kalam for not doing great things

डॉक्टर कलाम मामूली वैज्ञानिक थे: एक्यू खान

Wed, 29 Jul 2015 09:21 PM IST
Updated Wed, 29 Jul 2015 09:21 PM IST
विज्ञापन
Abdul Qadeer Khan accused to Dr kalam for not doing great things

पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के जनक कहे जाने वाले डॉक्टर एक्यू खान भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम को मामूली वैज्ञानिक करार देते हैं।

विज्ञापन


एक्यू खान ने बीबीसी के आसिफ फारुकी से बातचीत में कहा, "कलाम साहब सादगी पसंद व्यक्ति और एक मामूली वैज्ञानिक थे।"

पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम का सोमवार को निधन हो गया था। डॉक्टर एक्यू खान ने पाकिस्तान से फोन पर कहा कि उन्हें याद नहीं आता कि डॉक्टर अब्दुल कलाम ने कुछ बहुत ही बड़ा किया था। एक्यू खान का कहना था, 'भारत का मिसाइल प्रोग्राम रूस की सहायता से विकसित किया गया था।'
विज्ञापन


डॉक्टर अब्दुल कलाम डीआरडीओ के प्रमुख थे और भारत के सैटेलाइट कार्यक्रम के वो जनक माने जाते हैं। आज भारत इस क्षेत्र में अग्रणी है और कई मुल्कों के सैटेलाइट भी लॉन्च कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर अब्दुल कलाम 2002 में बीजेपी सरकार के कार्यकाल में राष्ट्रपति बने। इस पर भी एक्यू ख़ान कहते हैं, 'उन्हें राष्ट्रपति इसलिए बनाया गया था क्योंकि बीजेपी मुसलमानों का वोट पाना चाहती थी।'

डॉ. कलाम का शव रामेश्वरम के लिए रवाना

Abdul Qadeer Khan accused to Dr kalam for not doing great things

पूर्व राष्ट्रपति डॉ ‌एपीजे अब्दुल कलाम का पार्थिव शरीर बुधवार को रामेश्वरम रवाना कर ‌दिया गया। पालम हवाई अड्डे पर वायुसेना के विशेष विमान से पार्थिव शरीर को मदुरै भेजा गया, वहां से उसे अंतिम संस्कार के लिए रामेश्वरम ले जाया जाएगा। इस अवसर पर पालम हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू, भाजपा नेता शहनवाज हुसैन समेत कई महत्वपूर्ण शख्‍सियतें मौजूद थीं।

कलाम का सोमवार को शिलांग में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा।

मिसाइलमैन और जनता के राष्ट्रपति के रूप में मशहूर दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति को मंगलवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई अतिविशिष्ट हस्तियों ने पालम एयरपोर्ट पर ही पूर्व राष्ट्रपति के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि अर्पित की।

राजधानी के 10 राजाजी मार्ग स्थित सरकारी आवास पर कलाम के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शनों के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस जनसैलाब का हिस्सा देश की विशिष्ट हस्तियों के साथ आम जनता भी बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed