फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   abdul kalams nephew quits bjp

कलाम का स्मारक नहीं बनाया, भतीजे ने छोड़ी बीजेपी

Tue, 24 Nov 2015 12:29 PM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:29 PM IST
विज्ञापन
abdul kalams nephew quits bjp

दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के भतीजे एपीजे सलीम ने भारतीय जनता पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है। सलीम इस बात से नाराज थे कि सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति को मिले सरकारी बंगले को स्मारक बनाने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन


सलीम चाहते थे कि सरकार पूर्व राष्ट्रपति के दिल्ली स्थित 10, राजाजी मार्ग बंगले को स्मारक घोषित करे लेकिन सरकार ने इसे केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को आवंटित कर दिया।
विज्ञापन


बताते चले कि इस बंगले को केंद्रीय मंत्री को आवंटितस करने पर आम आदमी पार्टी ने सरकार के फैसले का विरोध किया था।

महेश शर्मा का आवंटन ठहराया सही

abdul kalams nephew quits bjp

वहीं सरकार ने मंत्री महेश शर्मा को किए गए इस आवंटन को सही ठहराते हुए कहा है कि वो ही इकलौते मंत्री थे जिन्हें सरकार बनने के बाद से बंगला नहीं उपलब्ध कराया जा सका था।

सलीम बीते सितंबर में भाजपा में शामिल हुए थे, जिस दौरान उन्होंने कहा था कि यही वो पार्टी है जो उनके चाचा के सपने को पूरा कर सकती है।

जिस बंगले पर विवाद उठा है उसमें पूर्व राष्ट्रपति और सलीम साथ रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed