{"_id":"407b13af0c6a0e9c7a81c035cf695d47","slug":"abdul-kalam-in-icu","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भारत रत्न' डॉक्टर कलाम आईसीयू में भर्ती","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'भारत रत्न' डॉक्टर कलाम आईसीयू में भर्ती
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 17 Nov 2013 04:08 AM IST
विज्ञापन
भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को शुक्रवार की रात दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
वह अपने आवास पर गिर गए थे। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। सुरक्षाकर्मियों ने बेहोशी की हालत में उन्हें दिल्ली कैंट स्थित आर्मी अस्पताल में दाखिल कराया। उपचार के बाद उन्हें होश आ गया है।
विज्ञापन
डॉक्टरों का कहना है कि वे खतरे से बाहर हैं और जल्द ही उन्हें आईसीयू से वीआईपी वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
उन्हें एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की उम्मीद है। 82 वर्षीय कलाम की दिनचर्या काफी व्यस्त रहती है। वह इस उम्र में भी देश-विदेश में व्याख्यान देने जाते रहते हैं।
विज्ञापन