{"_id":"a7071578d27e29816890415bbc7d6f47","slug":"abandoned-buses-as-night-shelters-for-the-homeless-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम केजरीवाल: वॉट एन आइडिया सर जी!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सीएम केजरीवाल: वॉट एन आइडिया सर जी!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 07 Jan 2014 06:14 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में बेघर बाशिंदों के लिए अरविंद केजरीवाल की सरकार के पास एक नया आइडिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार दिल्ली के अंदर खड़ी वीरान बसों को गरीबों के लिए रैन बसेरा बनाने की सोच रही है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के फेसबुक पेज ने लिखा है कि दिल्ली में बेकार पड़ी हुई बसों को रैन बसेरों में तब्दील किया जा रहा है। इन बसों में कम्बल और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगीं ताकि बेघर लोग कम से कम रात में आराम से सो सकें।
विज्ञापन
मंगलवार को अपने फेसबुक पेज के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने यह जानकारी लोगों के साथ साझा की।
आगे आप पार्टी ने लिखा कि आप हमेशा से नागरिकों के लिए कम खर्च और नए विचार के साथ उनके दिक्कतों को दूर करना चाहती है।
शहरी विकास मंत्री मनीष सिसोदिया ने 3 जनवरी को ही बताया था कि उनके सर्वे के अनुसार दिल्ली के कुल 212 जगहों पर 4018 लोग खुले में सोते हैं। इसी क्रम में आप सरकार ने 100 नए रैन बसेरा बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन