{"_id":"3d8a4d709bf6bf37dab380d44c3b4a09","slug":"aasaram-supporters-attacked-mediapersons","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंडागर्दी पर उतरे आसाराम के समर्थक, पत्रकारों पर हमला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गुंडागर्दी पर उतरे आसाराम के समर्थक, पत्रकारों पर हमला
जोधपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 31 Aug 2013 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसाराम बापू के समर्थकों ने शनिवार को जोधपुर स्थित आश्रम में कथित तौर पर एक टीवी रिपोर्टर और कैमरामैन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने ऐसे छह समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस बीच राजस्थान पुलिस आसाराम से पूछताछ करने के लिए भोपाल रवाना हो गई और अगर वह अपने बचाव में कोई ठोस सबूत सामने नहीं रख पाते, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पढ़ें:- गिरफ्तारी से बचने के लिए 'अंतर्ध्यान' हो गए आसाराम
विज्ञापन
एक टीवी पत्रकार ने कहा, "हम यहां कवरेज करने आए थे, क्योंकि सूचना मिली थी कि आसाराम के समर्थक अलग-अलग जगह से यहां पहुंच रहे हैं। जैसे ही हम पहुंचे, आसाराम के समर्थकों ने हम पर हमला कर दिया और कैमरा छीन लिया। स्थानीय लोगों ने हमारी मदद की।"
विज्ञापन
उन्होंने इल्जाम लगाया कि फोन करने के बावजूद पुलिस अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस का कहना है कि मीडियाकर्मियों की मेडिकल जांच की जाएगी और हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें:- आसाराम: कैसे और कहां के संत, पढ़िए पूरी कहानी
72 वर्षीय आसाराम के खिलाफ माहौल गर्माता जा रहा है, ऐसे में जोधपुर पुलिस ने शुक्रवार को पेश होने के लिए तय डेडलाइन आगे सरकाने से इनकार कर दिया था।
जोधपुर के डीसीपी अजय पाल लांबा ने कहा, "हमें कल बापू की ओर से फैक्स मिला था कि बीमार होने और रिश्तेदार का देहांत होने की वजह से वह तय वक्त पर पेश नहीं हो पाएंगे और जांच के लिए पुलिस के सामने आने के लिए उन्होंने और वक्त मांगा था। लेकिन हमने उन्हें और राहत देने से इनकार कर दिया।"
पढ़ें:- 'आसाराम से समझौता कर लो, नहीं तो हो सकता है खून-खराबा'
आसाराम की गिरफ्तारी के बारे में लांबा ने कहा कि पुलिस के पास उनकी गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त और मजबूत सबूत हैं, लेकिन पूछताछ के दौरान उन्हें अपनी बेगुनाही साबित करने का मौका भी दिया जाएगा।