फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Aap ministers ignore media after controversy

किरकिरी के बाद AAP के मंत्रियों का किनारा

Fri, 10 Jan 2014 03:48 PM IST
Updated Fri, 10 Jan 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
Aap ministers ignore media after controversy

दिल्ली सरकार की अगुवाई करने वाले ‘आप’ के मंत्रियों ने कई मामलों में फजीहत के बाद मीडिया से दूरी बनानी शुरू कर दी है। अभी तक आम जनता के लिए खुले दरवाजे पर अब कर्मचारियों का पहरा है।

विज्ञापन


तर्क है कि मंत्री जी काम कर रहे हैं, मीडिया का प्रवेश वर्जित है। वहीं सूचना के लिए नियुक्त दिल्ली सरकार के सूचना अधिकारियों के पास भी सूचनाएं अधूरी हैं। हालांकि ‘आप’ से जुड़े नेता कह रहे हैं, जल्द ही सूचनाएं स्ट्रीमलाइन होंगी।
विज्ञापन

राखी ब‌िड़ला और सत्येंद्र जैन फंसे थे व‌िवाद में

Aap ministers ignore media after controversy
सरकार गठन के बाद रेगुलर मीडिया में दिखाई देने वाली समाज कल्याण मंत्री राखी बिडलान हों या स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, अचानक गायब हो गए हैं।

कानून मंत्री सोमनाथ भारती भी अब मीडिया से बातचीत करने से कतरा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बार-बार बयान से हो रही किरकिरी को देखते हुए मुख्यमंत्री की तरफ से थोड़ी बंदिश लगाई गई है।

पर‌िवहन मंत्री के पास खबर नहीं..

Aap ministers ignore media after controversy

परिवहन मंत्री सौरभ भारद्वाज भी अभी कोई खबर नहीं होने का हवाला देकर गुरुवार को मीडिया से दूरी बनाते दिखे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जरूर शाम को मीडिया से मुखातिब हुए और दिनभर चली हेल्पलाइन, जनता दरबार, जनलोकपाल बिल की सूचनाएं दी।

इससे पहले पर‌िवहन मंत्री अक्सर कई बातों को लेकर मीड‌िया से समय समय पर मुखात‌िब होते रहते थे।

विज्ञापन

कमर्चारी रोकने लगे हैं मीड‌िया को

Aap ministers ignore media after controversy
दिनभर दिल्ली सरकार में होने वाली बैठकें या विशेष डेवलपमेंट से जुड़ी जानकारी दिल्ली सरकार के सूचना अधिकारियों के पास भी नहीं है।

वहीं आम आदमी पार्टी की टोपी लगाकर सचिवालय पहुंचने वालों के लिए सभी मंत्रियों के दरवाजे खुले हैं। मंत्री के गेट पर खड़े कर्मी पत्रकारों को जरूर रोकते हैं, लेकिन मैं हू आम आदमी की टोपी उनके कमरों में प्रवेश के लिए पास का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed