किरकिरी के बाद AAP के मंत्रियों का किनारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार की अगुवाई करने वाले ‘आप’ के मंत्रियों ने कई मामलों में फजीहत के बाद मीडिया से दूरी बनानी शुरू कर दी है। अभी तक आम जनता के लिए खुले दरवाजे पर अब कर्मचारियों का पहरा है।
तर्क है कि मंत्री जी काम कर रहे हैं, मीडिया का प्रवेश वर्जित है। वहीं सूचना के लिए नियुक्त दिल्ली सरकार के सूचना अधिकारियों के पास भी सूचनाएं अधूरी हैं। हालांकि ‘आप’ से जुड़े नेता कह रहे हैं, जल्द ही सूचनाएं स्ट्रीमलाइन होंगी।
राखी बिड़ला और सत्येंद्र जैन फंसे थे विवाद में
कानून मंत्री सोमनाथ भारती भी अब मीडिया से बातचीत करने से कतरा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बार-बार बयान से हो रही किरकिरी को देखते हुए मुख्यमंत्री की तरफ से थोड़ी बंदिश लगाई गई है।
परिवहन मंत्री के पास खबर नहीं..
परिवहन मंत्री सौरभ भारद्वाज भी अभी कोई खबर नहीं होने का हवाला देकर गुरुवार को मीडिया से दूरी बनाते दिखे।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जरूर शाम को मीडिया से मुखातिब हुए और दिनभर चली हेल्पलाइन, जनता दरबार, जनलोकपाल बिल की सूचनाएं दी।
इससे पहले परिवहन मंत्री अक्सर कई बातों को लेकर मीडिया से समय समय पर मुखातिब होते रहते थे।
कमर्चारी रोकने लगे हैं मीडिया को
वहीं आम आदमी पार्टी की टोपी लगाकर सचिवालय पहुंचने वालों के लिए सभी मंत्रियों के दरवाजे खुले हैं। मंत्री के गेट पर खड़े कर्मी पत्रकारों को जरूर रोकते हैं, लेकिन मैं हू आम आदमी की टोपी उनके कमरों में प्रवेश के लिए पास का काम कर रही है।