फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Aap leader arrest in up

कार पर उप्र सरकार लिखा होने पर ‘आप’ नेता को जेल

Sat, 22 Feb 2014 01:00 PM IST
Updated Sat, 22 Feb 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
Aap leader arrest in up

गाड़ी की नंबर प्लेट पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा होने पर डीएम ने ‘आप’ पार्टी के नेता को जेल भेज दिया। वहीं जानकारी होने पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाना कोतवाली पर एकत्रित हो गए।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 11 बजे जिलाधिकारी वीके पवार जेल रोड से होकर गुजर रहे थे। तभी पुसैना चौराहे के समीप उन्हें कार (यूपी 84 एन 4340) दीवानी की ओर जाती दिखी।
विज्ञापन


उसकी नंबर प्लेट पर उत्तर प्रदेश सरकार भी लिखा था। साथ ही प्रदेश सरकार का चिह्न भी लगा हुआ था।

हाल ही में आप में हुआ था शाम‌िल

Aap leader arrest in up

डीएम ने तत्काल अर्दली से कार को रुकवाकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस कार और उसके चालक को पकड़ कर थाने ले आई। पकड़ा गया कार चालक ‘आप’ पार्टी के नेता प्रखर यादव निवासी कुसमरा थाना किशनी निकला।
 
जैसे ही ‘आप’ पार्टी के पदाधिकारियों और अन्य कार्यकर्ताओं को सूचना मिली वे थाने पर एकत्रित हो गए। थाने पर सुबह से शुरू हुआ हंगामा उस समय तक चलता रहा जब तक प्रखर यादव को जेल नहीं भेज दिया।

प्रखर यादव के खिलाफ इंस्पेक्टर कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि प्रखर यादव से जब गाड़ी के कागजात मांगे गए तो वह न तो गाड़ी की आरसी दिखा सका और न ही बीमा। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था।

तीन दिन पहले ही छोड़ी थी सपा

Aap leader arrest in up

प्रखर यादव ने तीन दिन पहले ही सपा छोड़कर आमआदमी पार्टी का दामन थामा था। प्रखर के नेतृत्व में ही कुसमरा में आप के लिए यादव सम्मेलन का आयोजन हुआ था। बताया जाता है कि तभी से प्रखर सपा नेताओं की आंखों में खटकने लगा था।

आप कार्यकर्ताओं का आरोप है क‌ि साज‌िशन प्रखर को फंसाया गया है।

विज्ञापन

दिल्ली से सीख लें अधिकारी: बाबा

Aap leader arrest in up

लोकसभा चुनाव में मैनपुरी से ‘आप’ के प्रत्याशी बाबा हरदेव सिंह ने प्रशासन की कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारी प्रदेश सरकार और सत्ता के दबाव में कार्य कर रहे हैं।

शुक्रवार को प्रखर के खिलाफ की गई कार्रवाई इसका सबूत है। उन्होंने कहा कि आप की लोकप्रियता से घबरा कर मुलायम सिंह यादव और सपा के अन्य नेता पार्टी के लोगों का उत्पीड़न करने पर उतर आए हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई वापस नहीं ली तो आप कार्यकर्ता मैनपुरी में सड़कों पर उतकर दिल्ली जैसे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed