{"_id":"4cc6790b7594abc0b5247da68d718669","slug":"aap-anarchist-out-to-destroy-the-system-says-khurshid","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सबसे खराब और थर्ड ग्रेड लोग AAP में शामिल'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'सबसे खराब और थर्ड ग्रेड लोग AAP में शामिल'
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Jan 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने आप कार्यकर्ताओं पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि ये ‘अराजकवादी’ लोग सिस्टम को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं और उनकी पार्टी में देश के सबसे खराब, घृणास्पद और थर्ड ग्रेड लोग हैं। खुर्शीद ने यह दावा भी किया कि आप लोकसभा चुनावों में किसी भी तरह से दौड़ में नहीं है।
विज्ञापन
पढ़ें, 'आप' में नहीं थमे बगावत के सुर, गोपीनाथ ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
उन्होंने एक निजी टीवी चैनल से कहा, ‘वे डायनासोर की तरह हैं। उनसे अराजकता की बू आती है। वे हर चीज को नीचा दिखाना चाहते है। उन्होंने सभी चीजों का मजाक बना रखा है। हमारे सिस्टम के लिए आप एक बड़ा खतरा है। वे हमारे सिस्टम को बर्बाद करना चाहते हैं।’
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दावा किया था कि पिछले पांच दिनों में 10 लाख से ज्यादा लोग पार्टी से जुड़े हैं।
खुर्शीद ने आप कार्यकर्ताओं को थर्ड ग्रेड बताते हुए कहा, ‘आप पार्टी में देश के सबसे खराब और थर्ड ग्रेड लोग शामिल हो रहे हैं। मैंने जिलों का दौरा किया, जहां मैंने पाया कि सबसे खराब लोग आप पार्टी में शामिल हुए। वे लकी हैं क्योंकि हर बदबू को खुशबू बताया जा रहा है।’
उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार बनाने के 15 दिनों के भीतर ही उन्होंने ऐसे बहुत से काम किए हैं, जिससे संवेदनशील लोगों की धारणा को चोट पहुंची है।
एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप लोकसभा चुनावों में रेस में नहीं है। उन्हें भूल जाइए। वे दिल्ली में भी हमारी बदौलत सरकार बना पाए हैं।
दिल्ली के सीएम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, ‘केजरीवाल अपनी सहूलियत के हिसाब से नियमों को बदल देते हैं। यह सब हमारे देश में चलने वाला नहीं है। जल्द ही उन्हें अपनी सीमाओं का पता चल जाएगा।’