{"_id":"6d967b46-a605-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"aam-aadmi-party-to-field-arvind-kejriwal-in-delhi-assembly-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे केजरीवाल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे केजरीवाल
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2013 10:44 AM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल राजनीतिक करियर की शुरुआत दिल्ली विधानसभा चुनाव से करेंगे। अभी यह तय नहीं हुआ है कि उनकी सीट कौन सी होगी। साथ ही कोर कमेटी के दूसरे सदस्य भी चुनाव में किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन
सोमवार को कांस्टीट्यूशनल क्लब में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष सिसौदिया ने यह जानकारी दी। 70 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
मनीष सिसौदिया ने बताया कि अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व विधानसभा चुनाव लड़ेगा। उनके क्षेत्र का फैसला आम लोगों की राय से होगा।
मनीष के मुताबिक, जनभागीदारी के आधार पर उम्मीदवारों का चयन देश में नई राजनीति की शुरुआत है। इससे न सिर्फ अच्छे लोगों को अवसर मिलेगा, बल्कि भ्रष्टाचार, वंशवाद और केंद्रीय नेतृत्व की तानाशाही जैसी दूसरी विसंगतियों से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन