{"_id":"7aba75e5b9d364c248f3c1d6869426a0","slug":"aam-aadmi-party-gives-birth-to-gareeb-aadmi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' में अलग होकर फिर बनी नई पार्टी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'आप' में अलग होकर फिर बनी नई पार्टी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 08 Feb 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से नाराज कार्यकर्ताओं के एक धड़े ने नए दल 'गरीब आदमी पार्टी' का गठन किया है। दल में शामिल अधिकांश कार्यकर्ता इंडिया अगेंस्ट करप्शन के पुराने सदस्य हैं।
विज्ञापन
गरीब आदमी पार्टी के सदस्यों का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने उत्तम नगर के उम्मीवार का विरोध किया था लेकिन उनकी बातों को दरकिनार कर दिया गया।
विज्ञापन
पार्टी के संस्थापक सदस्य श्याम गुप्ता ने बताया कि आप के शीर्ष नेतृत्व ने कभी उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। लिहाजा, उन्हें अलग होकर नया दल बनाने का निर्णय लेना पड़ा।
विज्ञापन
गरीब आदमी पार्टी के सदस्य मृत्युंजय जायसवाल ने बताया कि आम आदमी पार्टी मुद्दों से भटक गई है। वे हमेशा मुद्दों की बात करते थे लेकिन अब उनकी कथनी और करनी में बहुत फर्क आ गया है।
गठन के बाद गरीब आदमी पार्टी ने आप की ही तर्ज पर अपनी वेबसाइट बनाई है। फेसबुक और ट्विटर पर पार्टी ने अपना घोषणा पत्र भी डाला है।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों से पहले आप के कुछ कार्यकर्ताओं ने अलग होकर भारतीय आम आदमी पार्टी का गठन किया था।