{"_id":"02c59c04-2b6a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"aakash-maker-among-forbes-15-classroom-revolutionaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर्ब्स की सूची में दो भारतीयों का जगह","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फोर्ब्स की सूची में दो भारतीयों का जगह
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की जानी-मानी पत्रिका फोर्ब्स की सूची में एक बार फिर भारतीयों का डंका बजा है। पत्रिका द्वारा जारी शिक्षा संबंधित नए आविष्कारकों की सूची में दो भारतीयों को जगह दी गई है।
विज्ञापन
इस लिस्ट में आकाश जैसा सस्ता टैबलेट बनाने वाली कंपनी डेटाविंड के सीईओ सुनीत सिंह तुली और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी में प्रोफेसर अनंत अग्रवाल के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि इसमें ऐसे कुल 15 लोगों को जगह दी गई है जो लोग ग्लोबल स्तर पर विद्यार्थियों और अध्यापकों की बदलती शिक्षा के लिए नई तकनीक का प्रयोग कर रहे हैं। इस सूची मे जिन अन्य लोगों को शामिल किया गया है उसमें बांग्लादेशी अमेरिकी मूल के सलमान खान का भी नाम है।
विज्ञापन
वह ऑनलाइन शिक्षा का क्रांतिकारी मंच प्रदान करने वाली ‘खान अकादमी’ के संस्थापक हैं। पत्रिका ने तुली के बारे में कहा कि दुनिया के सबसे सस्ते टैबलेट कंप्यूटर ‘आकाश’ के पीछे उन्हीं का दिमाग है। इस टैबलेट में विकासशील विश्व के लोगों के बीच शिक्षा की पहुंच को आसान बनाने की क्षमता है। डेटाविंड के पास मात्र 35 डॉलर मूल्य के लाखों टैबलेट का आर्डर का अंबार लगा है।
तुली कहते हैं कि मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि मैं आई पैड को खत्म करने वाली वस्तु बना रहा हूं, बल्कि मैं सिर्फ उन तीन अरब लोगों की परवाह करता हूं जो इस सस्ते टैबलेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। पत्रिका में जगह पाने वाले दूसरे भारतीय प्रोफेसर अग्रवाल एमआईटी में कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर हैं।
इसके अलावा वह हावर्ड, एमआईटी, कैलिफोर्निया और टैक्सस विश्वविद्यालय के लिए चलने वाले संयुक्त ऑनलाइन शैक्षणिक कार्यक्रम ‘ईडेक्स’ के अध्यक्ष भी हैं। वर्तमान में इस ऑनलाइन कार्यक्रम के साथ दुनिया भर के 400,000 विद्यार्थी जुडे़ हैं।