फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   a view software is good for online education

ऑनलाइन शिक्षा के लिए वरदान है ए-व्यू सॉफ्टवेयर

Mon, 12 Nov 2012 11:58 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 12 Nov 2012 11:58 PM IST
विज्ञापन
a view software is good for online education

दुनिया के सबसे सस्ते टैबलेट आकाश को ऑनलाइन ई-क्लासेज से जोड़ने के लिए तैयार ए-व्यू सॉफ्टवेयर अब किसी भी कंप्यूटर, मोबाइल व टैबलेट के लिए निशुल्क उपलब्ध होगा। यह जानकारी सॉफ्टवेयर विकसित करने वाले अमृत विश्वविद्यालय में ई-लर्निंग रिसर्च लैब के निदेशक कमल बिजलानी ने सोमवार को दी। उल्लेखनीय है कि अमृत विवि मानव संसाधन मंत्रालय के आईसीटी विभाग के साथ मिलकर ब्रांड बैंड के माध्यम से देश के दूरस्थ क्षेत्रों को ई-शिक्षा से जोड़ने के लिए काम कर रहा है।

विज्ञापन


बिजलानी ने बताया कि ऑनलाइन कक्षा से जुड़ने के लिए इस सॉफ्टवेयर का विकास विश्वविद्यालय द्वारा लगभग एक दशक से किया जा रहा है। अब वे इसे देश के हर व्यक्ति के लिए निशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं। ए-व्यू डॉट इन वेबसाइट से इस सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करके किसी भी कंप्यूटर, मोबाइल और टैबलेट में लोड किया जा सकता है। आकाश को स्टूडेंट फ्रेंडली बनाने में भी अमृत विवि मुंबई आईआईटी के साथ मिलकर काम कर रहा है। राष्ट्रपति ने 11 नवंबर को इसी सॉफ्टवेयर की मदद से देश के ढाई सौ जगहों पर 14 हजार शिक्षकों व छात्रों से सीधे बातचीत की थी।
विज्ञापन


बिजलानी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों तथा डिग्री कालेजों को ऑनलाइन जोड़ने में भी एव्यू सॉफ्टवेयर का ही प्रयोग किया जा रहा है। अभी तक 350 विश्वविद्यालयों तथा 1000 कॉलेजों में इस सॉफ्टवेयर के जरिए ई-शिक्षा के लिए काम शुरू हो चुका है। देशभर के संस्थानों में उम्दा शिक्षकों के क्लास को ऑनलाइन किए जाने की योजना है। इससे पिछड़े क्षेत्रों में अच्छे शिक्षकों की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकेगा। यही नहीं, मेटा विश्वविद्यालयों में भी छात्रों को इसी तकनीक से शिक्षा प्रदान किए जाने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed