{"_id":"bd4fc820-b00c-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"a-true-patriot-should-become-next-pm-says","type":"story","status":"publish","title_hn":"सच्चा देशभक्त ही बने देश का प्रधानमंत्री: विहिप","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सच्चा देशभक्त ही बने देश का प्रधानमंत्री: विहिप
अहमदाबाद/एजेंसी
Updated Sun, 28 Apr 2013 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री पद के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम आगे बढ़ाए जाने के बीच विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता आचार्य धर्मेंद्र ने रविवार को कहा कि सच्चे देशभक्त को ही देश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए।
विज्ञापन
आचार्य से पूछा गया था कि क्या वह मोदी की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को अपना समर्थन देंगे। इस पर उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि सच्चा देशभक्त ही इस लोकतांत्रिक देश का सर्वोच्च पद संभाले।
विज्ञापन
आचार्य ने कहा कि उनकी नजर में नरेंद्र मोदी देशद्रोही नहीं हैं। उन्होंने इस मसले में कहा आगे आगे देखिए क्या होता है।
एक स्कूल कार्यक्रम का उद्घाटक करने के बाद धर्मेंद्र संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे।
हरिद्वार में मोदी के यह कहने पर कि वह सिर्फ हिंदुओं के नेता नहीं है, आचार्य ने कहा कि इसका मतलब यह है कि मोदी अन्य समुदाय के नेता भी बन सकते हैं।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि ईसाई और मुस्लिम समुदाय क्या मोदी को अपना नेता स्वीकार करेंगे। आचार्य ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं है कि यह समुदाय मोदी को अपनाएंगे।
विज्ञापन