फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   a reality check of naxals call for boycott of polling in bihar

कितनी सच है नक्सलियों की चुनाव बहिष्कार धमकी?

Tue, 15 Apr 2014 10:25 AM IST
Updated Tue, 15 Apr 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
a reality check of naxals call for boycott of polling in bihar

राष्ट्रीय राजमार्ग जीटी रोड पर फर्राटे से ट्रक और दूसरे वाहन दौड़ रहे हैं। लेकिन इस शानदार छह लेन हाईवे से थोड़ा नीचे उतरते ही उस बिहार से साक्षात्कार होता है, जिसे माओवादियों की लाल पट्टी का हिस्सा माना जाता है।

विज्ञापन


दूर दूर तक फैली पहाडिय़ां और जंगल, उनके बीच की घाटियों में फैले खेत और बसे गांव, जिनमें हर जाति और समुदाय के लोग रहते हैं।

इनके लिए नक्सली कोई अजूबा या आतंक नहीं हैं, बल्कि इनके लिए एक दूसरा सत्ता केंद्र हैं। गांव वाले पुलिस प्रशासन और नक्सलियों के दोहरे सत्ता केंद्र के बीच फंसे हैं।

विज्ञापन

चुनाव बहिष्कार का फरमान भी, उम्मीदवारों की मदद भी

a reality check of naxals call for boycott of polling in bihar

यूं तो नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार का फरमान जारी कर रखा है और उनकी मुठभेड़ भी सुरक्षा बलों से लगातार हो रही है। लेकिन स्थानीय लोगों की मानें तो बहिष्कार के फरमान के बावजूद नक्सली अपने हिसाब से अलग-अलग क्षेत्र में अपनी मनमाफिक पार्टी के उम्मीदवार की मदद भी कर रहे हैं।

कई उम्मीदवार भी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए नक्सलियों के दरबार में दस्तक दे रहे हैं, ऐसी चर्चाएं भी सुनने को मिल रही हैं।   

सड़क के किनारे एक दुकान पर बैठे सलीम और शौकत कहते हैं कि यहां वही जीतेगी जिसे पहाड़ वाली पार्टी का समर्थन होगा। पहाड़ वाली पार्टी का मतलब नक्सलियों से है।

गांव में नक्सलियों ने अपने तरीके से संदेश भेजने शुरु ‌किए

a reality check of naxals call for boycott of polling in bihar

यह पूछने पर कि नक्सली तो चुनाव बहिष्कार के लिए कह रहे हैं, लोग कहते हैं कि वह फरमान तो सिर्फ सुरक्षा बलों को न आने देने के लिए है। गांव गांव नक्सलियों ने अपने तरीके से संदेश भेजने शुरु कर दिए हैं कि किसे जिताना है।

यह बात गया, जमुई, जहानाबाद, औरंगाबाद, सासाराम आदि उन सभी लोकसभा क्षेत्रों में सुनने को मिलती हैं, जहां नक्सलियों का असर है।

जमुई से जद (यू) के उम्मीदवार और विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी पर तो नक्सलियों से साठगांठ के आरोपों की सफाई तो खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी जनसभाओं में देनी पड़ी।

विज्ञापन

बिहार के विकास और सुशासन का दावा भी यहां नदारद

a reality check of naxals call for boycott of polling in bihar

जबकि औरंगाबाद के गरुआ, गरारू, बैजू बिगहा, इमामगंज, मथुरापुर घूमते हुए कई जगह पहाड़ों पर से नक्सली हमारी निगरानी करते हुए भी दिखाई दिए। यह भी पता चला कि एक प्रमुख उम्मीदवार गरुआ के पहाड़ों के पीछे कुछ नक्सली नेताओं से समर्थन मांगने भी गए थे।

औरंगाबाद और गया जिलों के नक्सल बहुल इलाके में घूमते हुए बिहार के विकास और सुशासन से भी साक्षात्कार होता है। सड़कें ऐसी कि ट्रैक्टर और बैलगाड़ी भी चलने से इनकार कर दें।

हाईवे पर खड़े लोग कहते हैं कि जीटी रोड और राज्य राजमार्ग को देखकर बिहार के विकास का अंदाज मत लगाईए। जरा नीचे उतरकर पहाड़ों की तरफ जाकर हकीकत देखिए।

गांव वालों ने भी लगा रखा है मतदान बहिष्कार का बैनर

a reality check of naxals call for boycott of polling in bihar

हम हाईवे से उतरकर पहाड़ों की तरफ चलते हैं। बेहद गड्ढेदार रास्ता और आगे बलिया गांव। जहां सड़क न होने के विरोध में मतदान बहिष्कार का बैनर लगा मिलता है।

गांव वाले बेहद गुस्से में हैं, लेकिन अपना नाम बताने से परहेज करते हैं। कहते हैं कि नाम बता देंगे तो पुलिस झूठा मुकदमा दर्ज कर देगी।

हर बिरादरी के लोग इस बात से खफा हैं कि उनके गांव तक पहुंचने का रास्ता बेहद खस्ताहाल है और बार बार वादे के बावजूद सड़क नहीं बनी। मौजूदा सांसद चुनाव जीतने केबाद कभी लौटकर नहीं आए। दूसरों ने भी कोई खोज खबर नहीं ली। लिहाजा वोट न डालने का सामूहिक फैसला लिया गया है।

पैदल लायक भी नहीं है लाल पट्टी के इलाकों में रास्ता

a reality check of naxals call for boycott of polling in bihar

गांव से आगे चलते हैं तो दूसरे गांव तक पहुंचने में डाईवर से लेकर हम सबको पसीना आ जाता है। इसके बाद तो हमारी कार भी आगे बढऩे से इनकार कर देती है। पैदल चल देते हैं।

लेकिन रास्ता पैदल लायक भी नहीं है। खेतों में काम करते लोगों से बात करने पर पता चलता है कि सड़क बनने का ठेका उठता है लेकिन नक्सली काम नहीं होने देते। उन्हें लगता है कि सड़कें बनने से पुलिस और सुरक्षा बलों का आवागमन आसान हो जाएगा।

उनकी इस रणनीति का खामियाजा गांव वालों को भुगतना पड़ रहा है। इशारे से एक गांव वाला एक पहाड़ की चोटी पर बैठे कुछ युवकों को दिखाते हुए बताता है कि वह देखिए आप लोगों की भी निगरानी हो रही है। वक्त रहते निकल जाईए। इसके बाद हम भी लौट पड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed