फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   A panchayat bans mobile phones for girls

यूपीः पंचायत का फरमान, मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करेंगी लड़कियां

Sat, 20 Feb 2016 03:33 PM IST
Updated Sat, 20 Feb 2016 03:33 PM IST
विज्ञापन
A panchayat bans mobile phones for girls

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां सरकार के डिजिटल इंडिया का सपना साकार करने में जुटे हुए हैं वहीं देश में लड़कियों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल करने पर बैन लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


ताजा मामला उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ का है जहां पंचायत ने एक अजब फरमान सुनाया है। दरअसल अलीगढ़ में पंचायत ने 18 साल से कम उम्र की लड़कियों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर बैन लगाने का फरमान सुनाया है। पंचायत के इस फरमान को लेकर विरोध की आशंका भी है।
विज्ञापन


पंचायत सदस्य और गांव के एक बुजुर्ग रामवीर सिंह का कहना है कि अगर कोई दारू बेचता है या कोई लड़की मोबाइल फोन का इस्तेमाल करती है तो उसे 8 दिन तक शाररिक दंड दिया जाऐगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर पंचायत के इस फैसले को लेकर एडीएम अलीगढ़ संजय चौहान का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मसले पर मैंने रिपोर्ट के लिए कहा है।


गुजरात में भी ऐसा फैसला

A panchayat bans mobile phones for girls

अभी दो दिन पूर्व गुजरात के मेहसाणा में भी लड़कियों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर बैन लगाने का मामला सामने आया था। गुजरात के मेहसाणा जिले के एक गांव में कुंवारी लड़कियों के मोबाइल रखने पर बैन लगा दिया गया।

साथ ही जिस लड़की के पास मोबाइल फोन पाया गया उस पर 2100 रूपए का जुर्माना और जानकारी देने वाले को इनाम के तौर पर 200 रूपए देने का ऐलान किया गया।

बीते 12 फरवरी को मेहसाणा के सूराज गांव में खाप पंचायत ने यह फरमान सुनाया। बता दें क‌ि गुजरात में राजनीतिक रूप से प्रभावी ठाकोर समुदाय ने इस मुहिम को शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed