{"_id":"15c4749fe4a26ef28230253a0060901c","slug":"a-makeover-for-bjp-s-poll-symbol-lotus-which-is-now-bolder","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 'नए' कमल के साथ प्रचार करेगी भाजपा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब 'नए' कमल के साथ प्रचार करेगी भाजपा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Nov 2013 08:03 AM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रचार में अब कमल रंगीन की बजाय सफेद व काला ही दिखेगा, जैसा की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दिखता है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने भाजपा के अनुरोध को स्वीकार कर ईवीएम में पार्टी के चुनाव प्रतीक की आउटर लाइन को और काला करने का फैसला किया है।
पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ईवीएम में चुनाव प्रतीक सफेद व काले रंग में ही होते हैं। उसमें कमल का प्रतीक साफ नजर नहीं आता था। इसलिए उसकी आउटर लाइन को और गाढ़ा करने का आग्रह किया गया था।
विज्ञापन
नकवी ने कहा कि इस आग्रह को आयोग ने मान लिया। इसके बाद भाजपा अब चुनाव प्रचार के लिए कमल के प्रतीक को उसी तौर पर पेश करेगी, जैसा कि वह ईवीएम में दिखेगा।
विज्ञापन