{"_id":"f8725a97d28aecfc6790cb6afe8f0f31","slug":"99-soldiers-commit-suicide-within-one-year-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के 99 सैनिकों ने की खुदकुशी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सेना के 99 सैनिकों ने की खुदकुशी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 28 Nov 2014 09:03 PM IST
विज्ञापन
इस वर्ष सैन्य बलों में 99 सैन्य कर्मियों ने आत्महत्या की। शुक्रवार को लोकसभा में इसकी जानकारी देते हुए रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने बताया कि आर्मी में सबसे ज्यादा 76 आत्महत्या के मामले सामने आए, जबकि वायु सेना में 23 कर्मियों ने खुदकुशी की।
विज्ञापन
तीनों सैन्य सेवाओं में सबसे बड़ी आर्मी 2011 से सैन्य कर्मियों के आत्महत्या के मामलों में सबसे ऊपर रही है। 2011 में आर्मी के 105, 2012 में 95 और 2013 में 86 सैन्य कर्मियों ने आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
परिकर ने कहा कि इस प्रकार के मामलों के पीछे लंबे समय तक लगातार तैनाती, पारिवारिक कलह, घरेलू समस्या, तलाक, व्यक्तिगत मुद्दे, मानसिक मनोदशा, वित्तीय समस्या और तनाव सहने में असमर्थता जैसे कारण सामने आ रहे हैं। इस प्रकार के मामलों को रोकने के लिए सरकार कदम उठा रही है।
विज्ञापन