फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   8 mp from uttar pradesh become minister

यूपी मालामाल, आठ सांसद बने मंत्री

Tue, 27 May 2014 01:47 PM IST
Updated Tue, 27 May 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
8 mp from uttar pradesh become minister

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में उत्तर प्रदेश से व्यापक प्रतिनिधित्व देखने को मिला है। नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में प्रदेश के आठ सांसदों को मंत्री पद मिला है।

विज्ञापन


नरेंद्र मोदी अगर वडोदरा की सीट छोड़कर बनारस की सीट को बरकरार रखते हैं तो वह भी लोकसभा में उत्तर प्रदेश का ही प्रतिनिधित्व करेंगे।

एनडीए के मुकाबले यूपीए सरकार से छह सांसदों को ही मंत्री पद दिया गया था। इसे लेकर कांग्रेस की आलोचना भी हुई थी। मगर भाजपा ने ये भूल नहीं की है। भाजपा ने सभी वर्गों को मौका देकर प्रदेश के जातीय समीकरण को भी साधने की कोशिश की है।

विज्ञापन

राजनाथ बने गृहमंत्री

8 mp from uttar pradesh become minister

मोदी सरकार में चार कैबिनेट मंत्री और चार राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश से हैं। लखनऊ से सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को गृह मंत्री बनाया गया है। सरकार में नरेंद्र मोदी के बाद वह नंबर दो भी माने जा रहे हैं।

वहीं उमा भारती, कलराज मिश्र, मेनका गांधी को भी कैबिनेट मंत्री पद से नवाजा गया है। इसके बाद पहली बार संासद बने पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह को भी स्वतंत्र प्रभार का मंत्री बनाया गया है।

मुजफ्फरनगर सांसद बाल‌ियान बने मंत्री

8 mp from uttar pradesh become minister

बरेली से सांसद संतोष कुमार गंगवार को भी स्वतंत्र प्रभार तो गाजीपुर से सांसद मनोज सिन्हा और संजीव बालियान को भी राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। यूपीए सरकार में तीन कैबिनेट मंत्री और तीन राज्य मंत्री शामिल थे।

यूपीए सरकार में कैबिनेट मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा, सलमान खुर्शीद और श्रीप्रकाश जायसवाल थे, जबकि राज्य मंत्री के तौर पर आरपीएन सिंह, जितिन प्रसाद और प्रदीप जैन शामिल थे। यूपीए सरकार के छह के छह मंत्रियों को चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed