फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   8 friends make shoekonnect app who give new identity of shoe business of agra

यूपी के इन 8 दोस्तों ने मचाई दुनिया भर में धूम, पढ़िए कारनामा

Tue, 01 Sep 2015 03:19 PM IST
Updated Tue, 01 Sep 2015 03:19 PM IST
विज्ञापन
8 friends make shoekonnect app who give new identity of shoe business of agra

देश में जूते की सबसे बड़ी मंडी हींग की मंडी मोबाइल एप के जरिए दुनिया भर के कारोबारियों से सीधे जुड़ गई है। चीन हो या इटली, यूएई हो या अफ्रीका, आगरा के जूते खरीदने वाले विदेशी कारोबारियों को शू कनेक्ट ने आपस में कनेक्ट कर दिया है।

विज्ञापन


यह सब किया आगरा के युवाओं ने, जो जूता कारोबार के परंपरागत ढर्रे की जगह तकनीक का प्रयोग कर एंड्रायड मोबाइल एप ‘शू कनेक्ट’ के जरिए मैन्यूफैक्चरर्स को सीधे रिटेलर से जोड़ चुके हैं।
विज्ञापन


महज डेढ़ महीने में ही दुनिया भर के 1500 जूता कारोबारी इस एप से जुड़ चुके हैं। इनमें से 450 कारोबारी हर दिन अपने प्रोडक्ट को लेकर पोस्ट कर रहे हैं।

एंड्रायड के बाद अब सितंबर में आईओएस के लिए एप लांच होने वाला है। तब आई फोन प्रयोग करने वाले निर्यातक और घरेलू जूता उत्पादक भी शू कनेक्ट से जुड़ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3.30 लाख जोड़ी जूतों का उत्पादन आगरा में होता

8 friends make shoekonnect app who give new identity of shoe business of agra

आगरा देश के 65 फीसदी जूता कारोबार में हिस्सेदार है तो 28 फीसदी निर्यात पर आगरा के निर्यातकों का कब्जा है। हर दिन करीब 3.30 लाख जोड़ी जूतों का उत्पादन आगरा में होता है।

घरेलू कारोबारियों और निर्यातकों को जूते खरीदने और मनपसंद आर्डर के लिए जगह जगह घूमना पड़ता था, लेकिन आगरा के जूता कारोबारी के बेटे सिद्धार्थ विज, चैतन्य राठी ने अपने दोस्तों सिद्धार्थ रस्तोगी, आदित्य मधुसूदन, चारुका अरोड़ा, सुमत नन्दा अजितेश कौशल और अनिश सोमानी के साथ मिलकर एंड्रायड मोबाइल का एप तैयार किया, जिसे शू कनेक्ट का नाम दिया।

इस एप के जरिए कारोबारी प्रोडक्ट की जानकारी से लेकर रिक्रू टमेंट की सुविधा भी देते हैं। जुलाई में लांच हुए एंड्रायड मोबाइल एप को अब तक 1500 से ज्यादा उद्यमी डाउनलोड कर चुके हैं।

मोबाइल एप से जुड़े ये ट्रेड

8 friends make shoekonnect app who give new identity of shoe business of agra

सोल, चमड़ा, मशीनरी, फीता, केमिकल, फोम, शू कंपोनेंट कारोबारियों के साथ जूता उत्पादक और ट्रेडर इस मोबाइल एप के जरिए आपस में जुड़े हुए हैं।

शू कनेक्ट के सिद्धार्थ विज के मुताबिक हर दिन 450 कारोबारियों के बीच अपने प्रोडक्ट को लेकर चर्चाएं भी हो रही हैं। एप में मौजूद सैंपल रूम में अपने उत्पाद को डिस्प्ले भी किया जा सकता है।

काउंसिल फार लेदर एक्सपोर्ट इस एप को बढ़ावा दे रहा है। सीएलई के हर मीट, लेदर फेयर में शू कनेक्ट के जरिए उद्यमियों को जोड़ा जा रहा है, वहीं आईफोन धारकों के लिए इसी माह यह एप लांच हो रहा है।

7500 जूता इकाइयां हैं आगरा में
150 निर्यात इकाइयां शहर में
3.30 लाख जोड़ी जूते का हर दिन उत्पादन
1500 जूता कारोबारी शू कनेक्ट एप से जुड़े
450 कारोबारी हर दिन प्रोडक्ट कर रहे पोस्ट
1300 कंपनियां हो चुकी हैं रजिस्टर
400 कारोबारी यूरोप, मिडिल ईस्ट और चीन के

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed