फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   61 old grandmother, gives birth to her own grandchild.

61 साल की नानी ने दिया नातिन को जन्म

Sun, 08 Mar 2015 12:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 08 Mar 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
61 old grandmother, gives birth to her own grandchild.

(तस्वीरः साभार टीओआई)

विज्ञापन


मां बनने के लिए सालों से तरस रही 27 वर्षीय सीथालक्ष्मी को उसकी मां ने मां बनने की लालसा को पूरा किया है। चेन्नई में 61 साल की नानी ने अपनी नातिन को जन्म देकर नया इतिहास रचा है।

सीथालक्ष्मी जब पहली बार गर्भवती हुई तो सातवें महीने में ही उसका एबॉरसन हो गया। गर्भाशय से ज्यादा रक्तस्राव के कारण डॉक्टरों को सीथालक्ष्मी का गर्भाशय को काटकर हटाना पड़ा। इसके बाद उन्होंने कई बड़े डॉक्टरों से इलाज कराया लेकिन वह मां नहीं बन सकीं।
विज्ञापन


टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, सीथालक्ष्मी को डॉक्टरों ने किसी सरोगेट की सहायता से मां बनने की सलाह दी। सीथालक्ष्मी और उसके पति ने एक फर्टीलिटी सेंटर में जाकर सरोगेट मां की तलाश की और उससे अपने बच्चे की मां बनने का आग्रह किया। सरोगेट मां बनने के लिए जो महिला मिली उस पर उन्होंने एक साल में करीब आठ लाख रुपए खर्च कर दिए लेकिन उन्हें बच्चा पाने में सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

नानी ने दिया नातिन को जन्म

61 old grandmother, gives birth to her own grandchild.

सीथालक्ष्मी और उसके पति जब हर जगह से निराश हो गए और एक बार फिर फर्टीलिटी सेंटर में जाकर डॉक्टरों से सलाह ली। इस बार डॉक्टरों ने उन्हें सुझाया कि सोरोगेसी के ल‌िए वे महिला अनुकूल होगी जो उनके परिवार से हो।

खुशी की बात यह थी कि इस बार सीथालक्ष्मी के साथ उनकी मां भी उनके साथ मौजूद थीं। सीथालक्ष्मी की मां ने डॉक्टर का सुझाव सुनते ही खुद सरोगेसी के लिए तैयार हो गईं।

लेकिन अब दिक्कत ये थी सीथालक्ष्मी की 61 वर्षीय मां रजोनिवृत हो चुकी थीं जो मां बनने के लिए अनुकूल नहीं थीं। इसके बावजूद भी डॉक्टरों ने उनको दो महीने तक हार्मोनल ट्रीटमेंट के लिए रखा जिससे उनकी एमसी फिर से नियमित हो गई।

इसके बाद डॉक्टरों ने कृतिम विधि से तैयार किया गया सीथालक्ष्मी का भ्रूण उनके गर्भाशय में स्‍थापित किया और जिसके नौ महीने बाद सीथालक्ष्मी की मां ने एक बच्ची का जन्म दिया। जच्चा और बच्चा पूरी तरह से स्वस्‍थ बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed