फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   500-year-old statue of Lord got in bagphat, uttar pradesh

500 साल पुरानी भगवान की मूर्ति मिली, लगी हजारों की भीड़

Mon, 26 Oct 2015 09:10 AM IST
Updated Mon, 26 Oct 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
500-year-old statue of Lord got in bagphat, uttar pradesh

मेरठ के बागपत में ग्राम सरूरपुर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में रविवार की रात नौ बजे खुदाई के दौरान भगवान पार्श्वनाथ की पांच सौ से अधिक साल पुरानी मूर्ति निकली है। मूर्ति निकलने की सूचना मिलते ही मंदिर में दूर-दूर से लोग पहुंचने लगी। मंदिर में हजारों की भीड़ लग गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को व्यवस्था संभालने में पसीने छूट गए।

विज्ञापन


देर रात तक लोगों का आने का सिलसिला जारी रहा। जैन मंदिर में रविवार को दोपहर दो बजे से ही मूर्ति होने की सूचना पर खुदाई कराई जा रही थी।

दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष सुशील जैन ने बताया कि क्षुल्लक श्री 105 ज्ञान सागर जी महाराज ने एक माह पूर्व भविष्यवाणी की थी कि 25 अक्तूबर को सरूरपुर के जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की प्राचीन मूर्ति निकलेगी। इस भविष्यवाणी के आधार पर ही मंदिर में बताए गए स्थान पर दोपहर से खुदाई का कार्य शुरू करा दिया गया।

विज्ञापन

'पूरा क्षेत्र भगवान पार्श्वनाथ के जयघोष से गूंज उठा'

500-year-old statue of Lord got in bagphat, uttar pradesh

इसको देखने के लिए दूरदराज से लोग पहले ही पहुंचने शुरू हो गए थे। बताया जाता है कि इंदौर, हैदराबाद, सूरत, दिल्ली, हरियाणा के अलावा मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, शामली, बड़ौत से भारी संख्या में लोग पहुंच गए।

जैसे ही रात नौ बजे खुदाई में मूर्ति निकली, पूरा क्षेत्र भगवान पार्श्वनाथ के जयघोष से गूंज उठा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और व्यवस्था को संभालने का प्रयास किया। हालांकि आस्था के सामने व्यवस्था चरमरा गई।

मूर्ति निकलने के बाद शुद्धीकरण शुरू करा दिया गया। भगवान पार्श्वनाथ को पंचामृत से स्नान कराया जा रहा था। सुशील जैन ने बताया कि लगभग सवा फुट ऊंची पांचफनी मूर्ति खुदाई में निकली है। यह श्यामवर्ण पाषाण की खड़ासन में मूर्ति है।

उनके अनुमान के मुताबिक यह पांच सौ से अधिक वर्ष पुरानी है। हालांकि सही आंकलन अभी नहीं किया गया है। समाचार भेजे जाने तक मूर्ति का शुद्धिकरण कराया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed